Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

तंजील के राज जानता था मुनीर

  • अलीगढ़ में भी मुनीर पर हत्या व लूट सहित कई मुकदमे दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: एनआईए अफसर तंजील अहमद का हत्यारोपी मुनीर तंजील के सभी राज जानता था। पुलिस जांच में सामने आया था कि मुनीर तंजील का काफी करीबी रहा था। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद उसने पुलिस सामने तंजील के कई राज भी उगले थे। इतना ही नहीं मुनीर ने पुलिस कोयह भी बताया था कि धामपुर क्षेत्र के पीएनबी बैंक की शाखा से लूटी गई 91 लाख की नकदी में से 22 लाख रूपए उसने तंजील अहमद को हथियार खरीदने के लिए भी दिए थे, लेकिन तंजील ने न तो हथियार खरीदे थे और न ही उसे पैसे वापस किए थे। बताया तो यह भी जाता है कि तंजील के कहने पर मुनीर ने कई घटनाओं को अंजाम भी दिया था। कर्इं जमीनों पर कब्जा कराने में मुनीर ने तंजील का साथ दिया था।

दो बाद जनपद को दहला चुका है मुनीर

मासूम से दिखने वाला मुनीर वास्तव में कितना कुख्यात है इसका पता उसके द्वारा अंजाम दी गई घटनाओं से चलता है। मुनीर ने जनपद को एक नहीं बल्कि दो बार हिलाकर रख दिया था। उसने एनआइए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद व उनकी पत्नी की हत्या के अलावा एक और बड़ी घटना को अंजाम दिया था।

21 13

28 दिसंबर 2015 को मुनीर ने अपने साथी सऊद अहमद पुत्र असद अहमद निवासी पूर्वी कस्बा टांडा अम्बेडकर नगर के साथ मिलकर धामपुर क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक की डैम्पर शाखा से लगभग 91 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद मुनीर की निशान देही पर सहसपुर गांव से दस लाखों की नकदी व घटना में प्रयुक्त आई-10 कार बरामद की थी।

इन घटनाओं के अलावा मुनीर ने दिल्ली व अलीगढ़ में भी कर्इं दिल दहला देने वाली घटनाओं को अंजाम दिया था। कुख्यात मुनीर की आज गैंगस्टर कोर्ट में सुनवाई होनी थी। जिसके लिए उसे कोर्ट में लाया गया था। सुरक्षा के मददेनजर एसपी सिटी प्रवीन सिंह रंजन ने फैसला आने तक कोर्ट में ही जमे रहे थे। उनके साथ सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्ता व अन्य पुÞलिस अधिकारी भी मुनीर के कोर्ट से जाने तक वहीं पर डेरा डाले रहे थे।

आज तक हत्थे नहीं चढ़ सका एक लाख का इनामी सऊद

मुनीर के साथ मिलकर धामपुर में पीएनबी बैंक के 91 लाख लूटने वाला सऊद अहमद आज तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। सऊद की तलाश में पुलिस ने एड़Þी से चोटी तक के जोर लगाए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। जिसके बाद उसपर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया। जिसे बाद में बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया था। जनपद की पुलिस के साथ साथ एसटीएफ मेरठ,नोएडा, लखनऊ आदि के रडार पर है। किन्तु अभी तक हत्थे नहीं चढ़ सका है।

मुनीर पर हैं 36 मुकदमें दर्ज

एसनआइए के डिप्टी एसपी तंजील को उनकी पत्नी के साथ मौत के घाट उतारने वाले मुनीर पर दस बीस नहीं बल्कि पूृरे 36 मुकदमें दर्ज है। इनमें से सात मुकदमें बिजनौर के ही है। इसके अलावा अलीगढ़ व दिल्ली के कई थानों में संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं।

पुलिस के सामने यू किया था कबूलनामा…

पुलिस की गिरफ्त में गए रेयान पुत्र शहादत व जैनी पुत्र खुर्शीद अनवर ने कबूला था कि रेयान तंजील के बहनोई जकावत का भतीजा है। जकावत दिल्ली में कपड़ों की दुकान करता है। रेयान और जैनी ने पुलिस को बताया था कि दिल्ली में जामिया मिलिया विश्वविद्यालय के पास एक व्यक्ति की कई करोड़ की जमीन पर तंजील अहमद ने कब्जा कर लिया था। उस व्यक्ति का नाम उसे नहीं मालूम है। सहसपुर का शूटर मुनीर अहमद भी दिल्ली में ही रह रहा था।

…और इस तरह कर दी हत्या

तंजील अहमद रात करीब एक बजे अपनी कार से बैंकट हाल से निकले तो मुनीर व रेयान ने उनका पीछा किया और कार चला रहे तंजील पर पिस्टल से गोलियां चलाकर उनकी व उनकी पत्नी की हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर दोनों फरार हो गए थे। इतना ही नहीं तंजील ने उसकी एक रिश्तेदार के साथ अभद्रता की थी जिसके शिकायत पुलिस के किए जाने के बाद भी तंजील पर कोई कार्यवाही नहीं हुई थी। इन बातों से रेयान भी तंजील अहमद से नाराज चला रहा था। वह अपमान का बदला लेना चाहता था।

पुलिस की बड़ी लापरवाही हुई थी उजागर

तंजील हत्याकांड के घटनाक्रम में बिजनौर पुलिस के सहसपुर चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों की लापरवाही भी उजागर हुई थी। तत्कालीन एसपी सुभाष सिंह बघेल ने एनआइए डिप्टी एसपी तंजील अहमद हत्याकांड में लापरवाही बरतने के आरोप में सहसपुर के चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह और सिपाही बुद्ध सिंह को निलंबित कर दिया था। इसके अलावा दो सिपाहियों को भी हटा गया था।

कुख्यात मुनीर के कारनामे

  1. 2013 में अलीगढ़ में पीडब्लूडी के एक ठेकेदार को गोलीमार कर उसकी रिवाल्वर छीनने का आरोप
  2. 2014 में अलीगढ़ में जीआरपी के सिपाही को गोलीमारकर पिस्टल छीनने का आरोप
  3. 2014 में दिल्ली के कमाल नगर में गार्ड की हत्या कर डेढ़ करोड़ की लूट
  4. 2015 में अलीगढ़ में दो लोगो ंकी हत्या का रिवाल्वर लूटने का आरोप
  5. 2015 में धामपुर में 91 लाख की एक बैंक से लूट व गार्ड को गोली मारने का आरोप
    ६। 2016 में तंजील व उनकी पत्नी की हत्या
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...
spot_imgspot_img