Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

नगर पालिका बोर्ड ने नामित सभासदों का किया स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

लक्सर: नगर पालिका लक्सर में शासन से नामित तीन सभासदों का नगर पालिका बोर्ड व भाजपाइयों ने स्वागत किया।
शनिवार को शासन से लक्सर नगर पालिका में भूपेंद्र निगम, डॉ. करूणेश शर्मा व मनीष गोयल को सभासद नामित किया गया। इसके बाद नगर पालिका में सभासदों की संख्या 11 से बढकर 14 हो गई है।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपाइयों व पालिका बोर्ड ने नामित सभासदों का स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष अंबरीश गर्ग ने कहा कि शासन से नामित सभासदों के आने से नगरपालिका बोर्ड में अब सभासदों की संख्या 11 से बढकर 14 हो गई है। इससे अब क्षेत्र में विकास व जन शिकायत समस्याओं के निस्तारण में तेजी आएगी। उन्होंने नामित सभासदों को सहयोग का भरोसा दिया।

नामित सभासदों ने क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने की बात कही। स्वागत करने वालों में मंडल अध्यक्ष बिशनपाल कश्यप, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री निपेंद्र चौधरी, वरिष्ठ नेता साधुराम वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, राजेंद्र नाथ मेहंदीरत्ता, पूर्व नपं अध्यक्ष राम सिंह वाल्मीकि, महेंद्र धीमान, कुशलपाल सैनी, सभासद रतेंद्र तिवारी, राजेश गुप्ता, सचिन मित्तल, आदि कई मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img