Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

झिंझाना में पीएम-सीएम का पुतला फूंकने का प्रयास

  • जयंत चौधरी के साथ हाथरस में अभद्रता पर रोष व्याप्त
  • -राजनीतिक दलों ने पुलिस कार्यप्रणाली पर जताया रोष

जनवाणी संवाददाता |

शामली/झिंझाना: हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने जाते समय राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष पूर्व सांसद जयंत चौधरी और उनके समर्थकों पर यूपी की पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने के विरोध में रालोद समर्थकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने का प्रयास किया। दूसरी ओर, विपक्षी राजनीतिक दलों ने घटना की कड़ी निंदा की है।

कस्बा झिंझाना में रालोद कार्यकर्ता रविवार की शाम करीब 6.30 बजे पीएनबी शाखा के समीप जमा हुए। उसके बाद वे एक पुतला लेकर जिस पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो लगाए गए थे, लेकर लेकर नारेबाजी करने लगे। इससे पहले की रालोद कार्यकर्ता पुतला फूंकते थाना प्रभारी सर्वेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने रालोद कार्यकर्ताओं से पुतला छिन लिया।

50 2

इस दौरान पुलिस की प्रदर्शनकारियों से छीना झपटी भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की वीडियोग्राफी बनाते हुए उनके नाम भी नोट किए। इस दौरान रालोद छात्रसभा के प्रदेश महासचिव विशाल करोड़ी, किसान प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश महासचिव पंकज सरोहा, मोहित खाटियान, अक्षय तोमर, अंकुर तोमर सहित दर्जनभर कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img