Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

उसकी उम्र मत देखो : गावस्कर

  • रनों का अंबार लगा रहे कार्तिक के मुरीद हुए सुनील गावस्कर

नई दिल्ली |

वार्ता: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में दोनों का अब तक का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है।

सुनील गावस्कर ने उमरान मलिक के देश के लिए खेलने का दावा किया, वहीं आगामी टी-20 विश्व कप में दिनेश कार्तिक की बढ़ती उम्र को लेकर बात करने वालों को भी नसीहत दी। गावस्कर ने कहा कि कार्तिक मौजूदा सत्र में अपनी नई टीम के लिए बेखौफ होकर रन बना रहे है। यह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज आगामी टी-20 विश्व कप भारतीय टीम के लिए फिनिशर (निचले मध्यक्रम में आखिरी ओवरों का बल्लेबाज) की भूमिका निभा सकता है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान कार्तिक ने इस सीजन में अब तक 32, 14, 44, 7, 34 और 66 रन की पारियां खेली हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 209.57 और औसत 197 का रहा है। सुनील गावस्कर ने कहा कि उन्होंने कहा कि वह टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं। मैं कहना चाहता हूं कि आप उनकी उम्र को मत देखो, बस यह देखो कि वह किस तरह की पारियां खेल रहा है।

कार्तिक ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 34 गेंद में नाबाद 66 रन की पारी खेलकर मैच का रुख मोड़ दिया था। कार्तिक ने इस दौरान अनुभवी मुस्तफिजुर रहमान और भारत के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद के खिलाफ आसानी से रन बनाए। उस मैच में टीम ने मुश्किल परिस्थितियों से उबर कर 5 विकेट पर 189 रन बनाने के बाद 16 रन से जीत दर्ज की। कार्तिक मैन आॅफ द मैच बने।

गावस्कर ने कहा कि उसने अपने प्रदर्शन से मैच का रुख मोड़ दिया। वह वैसा ही काम कर रहा है जैसा कि छठे या 7वें क्रम के बल्लेबाज से टी20 विश्व कप (अक्टूबर-नवंबर 2022) में उम्मीद की जाएगी। कार्तिक ने भारत के लिए 26 टेस्ट, 94 एकदिवसीय और 32 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है। इस 36 साल के खिलाड़ी ने भारत के लिए अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच एकदिवसीय विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

गावस्कर ने युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक के बारे में कहा कि वह अपनी गति से बहुत प्रभावशाली रहे हैं। लेकिन उनकी गति से अधिक उनकी एक्युरेसी है जो लोगों को काफी प्रभावित कर रही है। बहुत से तेज गेंदबाज जो तेज गति से बॉलिंग करते हैं, लेकिन उनकी गेंदे इधर-उधर पड़ती हैं, लेकिन उमरान बहुत कम वाइड फेंकते हैं।

सुनील गावस्कर ने कहा, ह्यअगर वह लेग साइड के नीचे वाइड को नियंत्रित कर सकते हैं, तो वह एक जबरदस्त तेज गेंदबाज होंगे। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि इसका सीधा मतलब वह हर समय स्टंप्स पर गेंद करेंगे। उनकी तेज गति के कारण उन्हें मारना आसान नहीं होगा। उमरान मलिक अगर विकेट टू विकेट बॉलिंग करते हैं तो वह देश के लिए खेलेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img