Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

शीर्ष दो में पहुंची आरसीबी

  • आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रन से हराया

मुंबई |

वार्ता: आईपीएल 2022 के 31वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रन से हराया। लखनऊ के सामने 182 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 8 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी। क्रुणाल पंड्या ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। आरसीबी की जीत में हेजलवुड ने 4 विकेट लिए। आरसीबी की 7 मैचों में ये 5वीं जीत रही। अभी तक टीम को केवल 2 मैचों में हार मिली है।

वहीं, लखनऊ की 7 मैचों में ये तीसरी हार है। केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने 4 मैच जीते हैं। इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 181 का स्कोर बनाया था। कप्तान फाफ डुप्लेसी ने सबसे ज्यादा 96 रन की पारी खेली। लखनऊ के लिए जेसन होल्डर और दुष्मंथ चमीरा ने 2-2 विकेट चटकाए।

आरसीबी की जीत में बड़ा रोल जोस हेजलवुड ने प्ले किया। आॅस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए 4 ओवर में 4 विकेट चटकाए। उन्होंने क्विंटन डी कॉक (3), मनीष पांडे (6), आयुष बदोनी (13) और मार्कस स्टॉयनिस को आउट किया। लखनऊ की पारी के 19वें ओवर में हेजलवुड ने केवल 3 रन देकर 1 विकेट लिया। इस मैच में क्रुणाल पंड्या को नंबर 4 बैटिंग के लिए प्रमोट किया गया और उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए 28 गेंदों पर 42 रन बनाए।

क्रुणाल का विकेट ग्लेन मैक्सवेल के खाते में आया और उनका कैच डीप मिडविकेट पर शाहबाद ने पकड़ा। चौथे विकेट के लिए क्रुणाल और हुड्डा ने 27 गेंदों में 36 रन जोड़े। दीपक हुड्डा 14 गेंदों में 13 रन बनाकर सिराज की गेंद पर आउट हुए। लखनऊ के खिलाफ मैच में एक विकेट लेने के साथ ही हर्षल पटेल आईपीएल में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। उन्होंने आर विनय कुमार (72) के रिकॉर्ड को तोड़ा।

बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र्र चहल (139) के नाम पर दर्ज है। केएल राहुल 24 गेंदों में 30 रन बनाकर हर्षल पटेल की गेंद पर आउट हुए। 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल के खिलाफ कीपर कैच की हल्की सी अपील हुई थी। हालांकि, अंपायर ने आउट देने से मना किया। आरसीबी ने रिव्यू लिया। अल्ट्रा एज में दिखा कि गेंद बल्ले पर लग कर कीपर के पास गई थी और राहुल आउट होकर पवेलियन लौटे।

इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 181 का स्कोर बनाया था। कप्तान फाफ डुप्लेसी ने सबसे ज्यादा 96 रन की पारी खेली। लखनऊ के लिए जेसन होल्डर और दुष्मंथ चमीरा ने 2-2 विकेट चटकाए। टारगेट का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरूआत खराब रही। तीसरे ही ओवर में क्विंटन डी कॉक (3) हेजलवुड की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।

5वें ओवर में हेजलवुड ने मनीष पांडे (6) को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। पावर प्ले में लखनऊ ने दो विकेट खोकर 44 रन बनाए। केएल राहुल ने टी-20 क्रिकेट में अपने 6,000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि अपनी पारी का 23वां रन बनाने के साथ हासिल की। राहुल फटाफट फॉर्मेट में 6 हजार रन बनाने वाले दुनिया के 51वें और भारत के 10वें खिलाड़ी बने। इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। राहुल टी-20 में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

राहुल ने 166 पारियों में ये रिकॉर्ड बनाया, जबकि कोहली 184 पारियां खेली थी। लखनऊ के लिए जेसन होल्डर ने इस मैच में कमाल की बॉलिंग की। उन्होंने 4 ओवर में केवल 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने सुयाष प्रभुदेसाई (10) और फाफ डु प्लेसी (96) के विकेट लिए। आरसीबी की पारी के आखिरी ओवर में जेसन ने 4 रन दिए और एक विकेट भी लिया। 2018 से आरसीबी के खिलाफ होल्डर 5 मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, गोमांस प्रमाण के बिना वाहन जब्त करना गैरकानूनी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश गोवध...

MP News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 16 की मौत, 10 गंभीर घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रात का अंधेरा, सड़क पर...

Share Market: शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को शुरुआती कारोबार में...

Meerut News: दुल्हन का हो रहा था स्वागत, चचिया ससुर ने की पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग

जनवाणी ब्यूरो | मेरठ: थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में...
spot_imgspot_img