- मिशन शक्ति के तहत चलाया जा रहा है कार्यक्रम
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: मिशन शक्ति के तहत चलाये जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत संविलियन विद्यालय खाँजापुर में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा छात्राओं को जागरूक किया गया। आ इस दौरान छात्राओं को वुमेन पावर हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, गुड टच बैड टच, तथा बालिका शिक्षा के बारे में बताया गया।
शनिवार को महिला उपनिरीक्षक सविता अपनी टीम के साथ संविलियन विद्यालय खांजापुर पहुंची और छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लड़कियों को जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि वह स्वयं भी एक सरकारी स्कूल में पढ़ी है तथा कठिन परिश्रम और लगन से अपने सपनों को पूरा किया जा सकता है।
इस मौके पर एआरपी प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने अगले वर्ष के लिए सभी बच्चों को परिश्रम और कर्तव्यपालन से अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने तथा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति आय आधारित योग्यता परीक्षा के बारे में भी बताया। इंचार्ज प्रधान अध्यापिका समता द्वारा इस मौके पर सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर नाहर सिंह, दुर्गावती, रेखा आदि उपस्थित रहे।

