Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

लोक अदालत में आने वालों को बैंक की ओर से मिलेंगी अधिक ’रियायतें’

  • लोक अदालत के नोडल एडीजे ने बैंक अधिकारियों से साथ की बैठक
  • 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर सभी बैंकों के लगेंगे स्टाॅल
  • सभी बैंकों के शाखा प्रबन्धक भी रहेंगे मौजूद, मौके पर ही होगा निस्तारण

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: 14 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत बैंक संबंधी मामलों का अधिक से अधिक निपटारा किये जाने के लिए रणनीति बनाई गई है। लोक अदालत में आने वालों को बैंक की ओर से अधिक से अधिक रियायतें दिये जाने की योजना है। इस संबंध में लोक अदालत के नोडल अधिकारी एडीजे शक्ति सिंह ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना बनाई है।

सोमवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के अपर जिला जज शक्ति सिंह ने बैंक के अधिकारियों के साथ अपने विश्राम कक्ष में बैठक की। उन्होंने इस दौरान इस बात पर चर्चा की कि बैंक संबंधी मामलों को अधिक से अधिक लोक अदालत में कैसे निपटाया जाये।

इस दौरान तय किया गया कि जो भी व्यक्ति बैंक संबंधी मामलों को निपटाने के लिए लोक अदालत में आयेगा, उसे बैंकों की ओर से अधिक से अधिक रियायतें दी जायेंगी, ताकि उसके मामले का निस्तारण हो सके। लोक अदालत में आने वालों को बैंक की ओर से जहां तक संभव हो सकेगा ब्याज में छूट प्रदान की जायेगी।

लेक अदालत में सभी बैंकों के स्टाॅल न्यायालय परिसर में लगाये जायेंगे, जिसमें बैंक स्टाफ के साथ-साथ सभी शाखा प्रबन्धक भी मौजूद रहेंगे, ताकि लोक अदालत में आने वाले लोगों के मामलों का निस्तारण मौके पर किया जा सके।

बैठक में उपस्थित समस्त बैंक अधिकारियों से यह अनुरोध किया गया कि लोक अदालत के लिए सभी बैंक अपने स्तर से भी अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण का प्रयास करें। बैठक में एल.डी.एम बी.एस. तोमर समेत जनपद के सभी बैंकों के प्रबन्धक एवं जिला कोआर्डिनेटर उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img