Tuesday, August 11, 2026
- Advertisement -

पूर्व स​भासद के बेटे की घर के बाहर गोली मारकर हत्या

  • पड़ोस के ही दो युवकों ने बातचीत के दौरान मारी गोली

जनवाणी संवाददाता  |

झिंझाना: नगर पंचायत पूर्व सभासद के पुत्र को दो युवकों ने घर के बाहर बुलाकर गोली मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए। गंभीर हालत में घायल को शामली के अस्पताल में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के ताऊ ने रात में ही पड़ोस के दो युवकों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस इस मुकदमें को हत्या में तरमीम कर दिया है।

WhatsApp Image 2022 04 28 at 3.49.51 PM

 

झिंझाना कस्बे के मोहल्ला ताड़तला में नगर पंचायत के पूर्व सभासद दिलदार सैनी के पुत्र विकास (21) को बुधवार की देर रात को दो युवकों ने घर के बाहर बुलाया। बताते हैं कि बातचीत के दौरान ही कहासुनी होने पर उक्त युवकों ने विकास को गोली मार दी और फरार हो गए। गोली की आवाज सुनते परिजनों और मोहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में घायल विकास को उठाया और शामली के नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना पर झिंझाना थाना पुलिस पहले घटना स्थल और बाद में अस्पताल में पहुंची तथा शव कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। विकास की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है।

मृतक विकास के परिवार के ही ताऊ रामकुमार पुत्र प्रकाशा ने मोहल्ले के ही दो युवकों हरिओम पुत्र कैलाशी वह सुनील पुत्र धर्मपाल पर अपने भतीजे के साथ कहासुनी के बाद जानलेवा हमले की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम होने के बाद मृतक के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं पुलिस ने मुकदमें को हत्या में तरमीम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme court: गुरमीत राम रहीम मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, याचिका पर जारी किया नोटिस

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले...

Maharashta News: बारामती में फिर हादसे का शिकार हुआ प्रशिक्षण विमान, सभी सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पुणे जिले में...
spot_imgspot_img