Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

अस्पताल परिसर में फैली गंदगी से महरूम रहे कैबिनेट मंत्री

  • कैबिनेट मंत्री ने किया जिला महिला अस्पताल में औचक निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। हालांकि उन्हें अस्पताल में केवल उन्ही जगहों पर ले जाया गया, जहां उनके आने से पहले तैयारी की गई थी। जबकि अस्पताल परिसर में फैली गंदगी से उन्हें दूर रखा गया।

शनिवार को मेरठ के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही जिला महिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने ओपीडी व वैक्सीनेशन रूम का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। हालांकि यह एक औचक निरीक्षण था, जिसकी तैयारी दौरे से कुछ मिनट पहले ही की गई थी। इसलिए उन्हें केवल उन्हीं जगहों पर ले जाया गया। जहां तैयारी की गई थी, जबकि अस्पताल परिसर में फैली गंदगी वाली जगह पर उन्हें नहीं ले जाया गया।

स्टाफ क्वाटर्स के पास फैली भारी गंदगी

04

महिला चिकित्सालय में बने स्टाफ क्वाटर्स के पास हर समय गंदगी फैली रहती है। बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में आवारा पशुओं का भी आतंक है। जिस वजह से यहां पर रहने वाले स्टाफ को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी की वजह से हर समय बदबू फैली रहती है। कई बार नगर-निगम को सूचित किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

अस्पताल में है मेटेनेंस की समस्या

जिला महिला चिकित्सालय की बिल्डिंग में हर समय टूट-फूट होती रहती है। जिस कारण बिल्डिंग में सफाई व अन्य कार्य नहीं हो पाते हैं। गर्मी के मौसम में मरीजों के लिए एयरकंडीशनर लगे हैं, लेकिन अधिकतर बंद है। मेटेनेंस का फंड जिलाधिकारी द्वारा पास किया जाता है, लेकिन बजट होने के बाद भी मेटेनेंस नहीं हो पाता है।

परमानेंट सफाई कर्मचारी करते हैं लापरवाही

अस्पताल में कुल पांच परमानेंट सफाई कर्मचरी नियुक्त है, लेकिन सफाई के नाम पर कोई कार्य नहीं होता है। यहां तक की अस्पताल परिसर में डस्टबीन भी नहीं है। जिस कारण कूड़ा व गंदगी यहां-वहां फैली रहती है, लेकिन सफाई कर्मचारी इसे साफ नहीं करते जिससे अस्पताल परिसर में बीमारियां फैलने का अंदेशा लगातार बना रहता है। जिला महिला चिकित्सालय की चीफ सुप्र्रिटेंडेट डा. सुमन सिरोही का कहना है कि अस्पताल परिसर में गंदगी रहती है, सफाइकर्मी अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं करते। कई बार नगर-निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन सुधार नहीं हुआ।

मंत्री ने किया कलक्टेÑट का निरीक्षण, दिये निर्देश

मंडल के प्रभारी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। मंत्री ने यहां तैनात कर्मियों से कामकाज को लेकर सवाल किए। एक कोरोना मरीज से फोन पर बातचीत कर उनका हाल जाना। कलक्ट्रेट के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए।

नमस्कार…मैं सूर्य प्रताप शाही बोल रहा हूं…

कोविड कमांड सेंटर पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कर्मचारियों से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या, उपचार, फीडबैक आदि को लेकर सवाल किए। एक कोरोना मरीज से बात कराने को कहा। इस पर एक कर्मचारी ने कसेरू बक्सर निवासी कोरोना मरीज ऊषा देवी का फोन मिलाया। मंत्री ने नमस्कार करते हुए उनका हालचाल पूछा और उपचार आदि को लेकर बातचीत की। महिला ने बेहतर उपचार मिलने के लिए प्रदेश सरकार और मंत्री को धन्यवाद दिया।

रिकार्ड रूम का किया निरीक्षण

इसके बाद मंत्री कलक्ट्रेट स्थित रिकार्ड रूम पहुंचे। कर्मचारियों से उनके काम व पटल की जानकारी ली और बेहतर तरीके से काम करने को कहा। इस दौरान डीएम दीपक मीणा ने उन्हें रिकार्ड आदि की जानकारी दी। कलक्ट्रेट से रवानगी के दौरान कई लोगों ने मंत्री के समक्ष अपनी शिकायत रख इसके समाधान का आग्रह किया। मंत्री ने डीएम को इनका समाधान कराने का निर्देश दिया।

आमजन को मंत्री से मिलने से रोका

प्रभारी मंत्री के साथ कैंट विधायक अमित अग्रवाल व कई स्थानीय नेता भी थे। इस दौरान कुछ लोगों ने मंत्री से मिलकर अपनी बात उनके समक्ष रखने का प्रयास किया, लेकिन नेताओं ने उन्हें मिलने ही नहीं दिया। कुछ लोगों को रिकार्ड रूम से भी बाहर कर दिया गया। उधर, मंत्री ने मेरठ दौरे के दौरान जिलाधिकारी से विकास कार्यों तथा एसएसपी ने अपराध नियंत्रण की जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि 100 दिन के लक्ष्यों को हर हाल में पूरा किया जाए। जनता की समस्याओं का अधिकारी तीन दिन में समाधान करें। किसानों को भरपूर बिजली दी जाए। इसी के साथ विकास कार्यों को पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img