- पारा 42 डिग्री के पार, अगले 24 घंटे और रहेगा गर्मी का भयानक रूप
जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: आसमान से लगातार आग बरस रही है। जिसके चलते मौसम में लगातार गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। जिसके चलते लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। बढ़ती गर्मी बच्चों और बुजुर्गों क ो बीमार कर रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 24 घंटे और गर्मी का प्रकोप रहेगा।
जिससे लोगों को परेशानी होगी। अप्रैल के महीने में जिस तरह से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। उससे साफ नजर आ रहा है कि इस बार मई और जून के महीने में हालात बेकाबू हो जाएंगे। बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान करेगी और इस बार अप्रैल के महीने में ही आसमान से आग बरसी है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि मई और जून के महीने मेंं पारा 50 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।

राजकीय मौसम वैधशाला पर शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 39 एवं न्यूनतम आर्द्रता 19 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा का रुख शांत होने के कारण गर्मी का प्रकोप बढ़ा है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. उदय प्रताप शाही का कहना है कि गर्मी का प्रकोप अभी बढ़ेगा। अगले 24 घंटे आसमान से आग बरसेगी। जिसके चल ते लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।

