Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

मंगलवार को मनाई जायेगी ईद, सभी तैयारियां पूर्ण

  • ईदगाह के अलावा मस्जिदों में अदा की जायेगी नमाज
  • प्रशासन की अपील के बाद मुस्लिम समाज ईदगाह के बाहर अदा नहीं करेगा नमाज

जनवाणी संवाददाता | 

मुजफ्फरनगर: मंगलवार को ईदुल फितर का त्यौहार धूमधाम से मनाया जायेगा। लोगों द्वारा ईद की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं, जबकि पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गये हैं। ईदुल फितर की नमाज ईदगाह के अलावा शहर के विभिन्न मस्जिदों में अदा की जायेगी। प्रशासन की अपील के बाद इस बार मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह परिसर तथा मस्जिदों में नमाज अदा करने का निर्णय लिया है।

बता दें कि सोमवार को सऊदी अरब सुप्रीम कोर्ट और संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत, बहरीन, जॉर्डन, मोरोक्को, मस्कट, यमन, सुडान, मिस्र, ट्यूनीशिया, इराक, सीरिया, फिलिस्तीन और अन्य अरब देशों में चांद देखने वाली समितियों ने ऐलान के मुताबिक सोमवार को ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। जिसके चलते मुजफ्फरनगर में मंगलवार को ईद मनाई जायेगी।

शहर काजी तनवीर आलम पहले ही अपील कर चुके हैं कि इंतजामियां के निर्देशों के अनुरूप ईदगाह में उतनी ही संख्या में नमाज अदा करने के लिए लोग पहुंचे जितने ईदगाह के अंदर आ सकते हैं। इसके अलावा अपने मौहल्लों की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएं। पूरे जिले में जुमा अलविदा की नमाज के समय नमाज अदा कराने वाले इमाम व मौलवियों ने नमाजियों से अपील की कि वह ईद की नमाज भी सड़क पर नही पढ़ें और अपने मौहल्लों की मस्जिदों में ही ईद की नमाज अदा करें।

पिछले दो वर्षो में कोरोना काल में कोरोना प्रतिबंधों के चलते ईदगाह पर नमाज अदा नही होने के कारण मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज मस्जिदों में और अपने घरों की छतों पर ही अदा की थी। अब जिले के ईदगाहों में नमाज पढने के लिए उतने ही लोगों के पहुंचने की अपील की जा रही है जितने नमाजी ईदगाह में आ सकते हैं। मुफ्ती जुल्फिकार अली ने भी ईद की नमाज को लेकर प्रशासन व शासन की गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img