अब तक की 20 बड़ी ख़बरें | Top 20 News Today | 03 MAY 2022
01.. राजस्थान के जोधपुर में ईद की नमाज के बाद जमकर हुई पत्थरबाजी। तनावपूर्ण हालात में नागोरी गेट-देवनगर समेत 10 थाना क्षेत्रों में लगाया गया कर्फ्यू।

02.. 12 घंटे में लगातार चार बार जोधपुर में हुआ बवाल। सवालों के घेरे में गहलोत आई गहलोत सरकार।

03.. ईद में घुली अक्षय तृतीया की मिठास। दिल्ली फतेहपुरी मस्जिद के शाही ईमाम बोले- साझी संस्कृति हमारी पहचान, साथ मिलकर बढ़ाएंगे देश।

04.. संभल में ईद की नमाज के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां। बच्चे समेत चार लोग हुए गंभीर रूप से घायल। एसपी बोले, दोनों पक्ष मुस्लिम समाज से हैं जांच की जा रही है।

05.. ‘नेपाली मित्र की शादी में गए, बिना बुलाए पाकिस्तान नहीं गए’। राहुल गांधी के पब वाले वीडियो पर कांग्रेस पार्टी ने दी सफाई।

06.. शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला!। ट्वीट कर कहा- ‘जिसे हमने चलना सिखाया वो हमें रौंदते चला गया’।

07.. कासगंज की पटियाली में हुआ भीषण सड़क हादसा। बोलेरो और टेंपो की टक्कर में हुई सात लोगों की मौत।

08.. पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल और बुलबुल साहा ने की शादी। पहली पत्नी रीना से अरूण का हो चुका है तलाक।

09.. मुजफ्फरनगर में ईद पर नमाजियों के बीच भगवा कपड़े और भाजपा का पटका पहले पहुंचे डॉ मोहम्मद समर गजनी। बोले- योगीराज में भगवा रंग है प्रेम का प्रतीक।

10.. मोदीनगर में हिजाब पहन कर आई छात्राओं को नहीं मिले टैबलेट। बोलीं प्रिंसिपल, प्रॉपर स्कूल ड्रेस में नहीं थीं कुछ छात्राएं।

11.. दो साल बाद लौटी मस्जिदों-ईदगाहों में रौनक। पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है त्योहार।

12.. औरंगाबाद रैली को लेकर एमएनएस चीफ राज ठाकरे के खिलाफ केस दर्ज। लाउडस्पीकर को लेकर दिया था अल्टीमेटम।

13.. आज से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड गए यूपीसीएम योगी आदित्यनाथ। ब्रह्मलीन संत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का करेंगे अनावरण।

14.. लखनऊ में आज अखिलेश यादव के साथ दिखे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। ईद पर दी लोगों को शुभकामनाएं।

15.. पश्चिमी यूपी की ईदगाहों व मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से हुई ईद की नमाज। मेरठ समेत पूरे वेस्ट यूपी में चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिसफोर्स।

16.. सहारनुपर के गुप्ता बंधुओं को लेकर आमने आई बड़ी बात। दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने लगाई पाबंदी, बड़ी कार्रवाई की तैयारी।

17.. निर्यात में आया उछाल, अप्रैल महीने में 24 फीसदी का जोरदार इजाफा। आयात भी बढ़कर 58 अरब डॉलर हुआ।

18.. बेटी की शादी को लेकर इमोशनल हुए सुनील सेट्टी। अथिया सेट्टी संग केएल राहुल की करेंगे ग्रैंड वेडिंग।

19.. अखिलेश यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना। बोले- ‘डेटा से पेट नहीं भरता’।

20.. बाराबंकी में अवैध कब्जे पर चला योगी बाबा का बुलडोजर। भूमाफियाओं की करोड़ों की संपत्ति कुर्क।


