Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

यूपी: कोटेदारों की दुकानों पर मिलेगा फ्री वाई फाई कनेक्शन

  • लखनऊ समेत 10 जिलो में होगी शुरुआत

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: दूरसंचार विभाग की प्राइम मिनिस्टर्स वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस (पीएम-वाणी) स्कीम के तहत यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस स्कीम से राशन वितरक यानी कोटेदार और जनता दोनों को लाभ होगा। इस हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन से राशन वितरण में आने वाली समस्या से तो छुटकारा मिलेगा ही। साथ ही, इच्छुक लोगों को कनेक्शन देकर कोटेदार हर महीने तीन से आठ हजार रुपए कमा सकेंगे।

शुरुआत में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इस योजना को प्रदेश के 10 जिलों गोरखपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, आगरा, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर एवं अयोध्या में लागू किया जाएगा। 4 से 9 मई तक जिला पूर्ति कार्यालय दूरसंचार विभाग के सहयोग से कोटेदारों की कार्यशाला आयोजित कर योजना की जानकारी देगा। कोटे की दुकानों की आय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img