Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

संजीव जीवा की सवा दो करोड़ की संपत्ति की कुर्क

  • जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर कुर्क की कार्यवाही
  • बाबरी थाना प्र​​भारी ने जुटाई संपत्ति की भेजी थी रिपोर्ट

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: फतेहपुर जेल में बंद कुख्यात संजीव जीवा की ग्राम बलावा में कृषि भूमि और जाट कालोनी आवासीय भूखंड की जमीन/ संपत्ति को पुलिस-प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कुर्क कर लिया है। कुर्क की गई संपत्ति की कीमत करीब सवा दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। साथ ही, कुर्क की जमीन पर पुलिस ने नोटिस बोर्ड भी लगा दिया है।
बाबरी थाना प्रभारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव को भेजी रिपोर्ट में बताया कि क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी कुख्यात अपराधी संजीव उर्फ जीवा पुत्र ओमप्रकाश का एक सक्रिय गिरोह है।

WhatsApp Image 2022 05 06 at 5.24.27 PM

संजीव उर्फ जीवा के द्वारा अपराध कर अवैध रूप से सम्पत्ति अर्जित की गई। अपराधी संजीव उर्फ जीवा के विरूद्ध लूट, डकैती, हत्या, धोखााड़ी, गैंगस्टर आदि धाराओं में जनपद शामली के अलावा आसपास के जनपदों में गैंगस्टर एक्ट सहित करीब दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

जिस पर शामली पुलिस द्वारा गैंगस्टर संजीव उर्फ जीवा व उसकी पत्नी पायल महेश्वरी के नाम की अवैध सम्पत्ति की जानकारी एकत्रित की गई तो उनके द्वारा अपराध से अर्जित धनराशि से चल-अचल सम्पत्ति क्रय और कब्जा किये जाने का पता चला।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img