- सोमवार को भी प्रबंधन वर्ग ने जारी नहीं किया गन्ना इंडेंट
जनवाणी संवाददाता |
शामली: अपर दोआब शुगर मिल में गत शनिवार की दोपहर में तकनीकी खराबी आ गई थी। केन चेन टूटने के कारण चीनी मिल का चक्का करीब आठ घंटे थमी रही थी। इसके बाद चीनी मिल के इंजीनियरों ने केन चेन को दुरुस्त किया। फिर, बॉयलर में खराबी के कारण चीनी मिल की पेराई क्षमता प्रभावित हो गई। यहां तक की 60 हजार कुंतल प्रतिदिन गन्ना पेराई करने वाली चीनी मिल 50 हजार कुंतल पर बामुश्किल चल पाई।
क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2022 तक || JANWANI
चीनी मिल की रफ्तार धीमी चलने के कारण शनिवार को दोपहर से शहर को जाम ने अपने आगोश में जकड़ लिया था। इसलिए चीनी मिल प्रबंधन ने रविवार का गन्ना इंडेंट जारी नहीं किया। प्रबंधन वर्ग को उम्मीद थी कि गन्ना इंडेंट जारी न होने के कारण शहर में जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। लेकिन रविवार की रात और सोमवार को प्रात: से ही चीनी मिल फिर से अपनी पूरी क्षमता के साथ नहीं चल पाई। इसलिए सोमवार को प्रात: से ही तीसरे दिन शहर लगातार जाम में जकड़ा रहा।
दूसरी ओर, अपर दोआब शुगर मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि सोमवार को भी चीनी मिल ने गन्ना इंडेंट जारी नहीं किया है। इसलिए मंगलवार की सुबह तक शहर में गन्ना वाहनों की समस्या से निजात मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी चीनी मिल 60 हजार कुंतल के बजाय 50 हजार कुंतल प्रतिदिन की ही क्षमता से चलती रही।

