Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

चाइनीज मांझे को लेकर पतंगों की दुकान पर छापे

  • एसएसपी के सख्त रुख के बाद हरकत में आई पुलिस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चाइनीज मांझे के कारण सिक्योरिटी गार्ड की हुई दर्दनाक मौत के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया है। गुरुवार को एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने खैरनगर और गोलाकुंआ में पतंगों की दुकान पर छापा मारा, लेकिन अधिकांश दुकानदार फरार मिले। पुलिस ने ऐलान कर दिया कि अगर चाइनीज मांझा बिकता हुआ दिखा तो गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार को वेस्ट एंड रोड स्थित एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाला 26 वर्षीय गौरव राजपूत पुत्र शेर सिंह घर से स्कूल के लिये निकला था। जब वह रामताल वाटिका के पास सुबह छह बजे पहुंचा तभी आसमान में चाइनीज मांझे से उड़ रही पतंग उसके लिये मौत का काल बन कर आ गई। हेलमेट पहन बाइक चला रहे गौरव के गर्दन में मांझा बुरी तरह फंस गया।

07 10

गौरव की बाइक की स्पीड थोड़ी तेज होने के कारण मांझे ने तेज गति से गर्दन पर जानलेवा जख्म कर दिया जो बाद में उसकी मौत का कारण बन गया था। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शहर में पतंगों को बेचने वालों की जांच पड़ताल के निर्देश दिये थे। पुलिस ने खैरनगर में दर्जनों दुकानों पर छापेमारी की, लेकिन चाइनीज मांझा बेचने वाले फरार मिले। जो दुकानदार मौके पर मिले उनको हड़का दिया गया।

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पतंग की दुकानों पर छापेमारी की गई थी लेकिन मौके से मांझा बरामद नहीं हुआ। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट अमित भट्ट ने सीओ कोतवाली अरविन्द चौरसिया को छापेमारी करने के निर्देश दिये थे। पूरे दिन पुलिस पतंगों की दुकानों पर ही मंडराती रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img