Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

दोस्त के घर प्रोग्राम में जा रहे व्यक्ति से लूट का प्रयास

  • बदमाशों ने की फायरिंग, पीड़ित को लगे छर्रे, खन्दरावली-कायस्थ बड्ढा मार्ग पर बीती रात हुई वारदात

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: दोस्त के यहां प्रोग्राम में जा रहे बाइक सवार व्यक्ति से आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। विफल होने पर बाइक सवार पर फायरिंग कर दी। इस दुस्साहसिक वारदात में बाइक सवार के बाजू और पेट में छर्रे लग गए। हड़बड़ाया पीड़ित बाइक दौड़ाकर दोस्त के घर पहुंचा। ग्रामींण उसे थाने ले गए और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र का औरंगाबाद गांव निवासी राजकुमार गुरुवार रात दस बजे पैशन बाइक पर सवार होकर किठौर के कुली-मानपुर निवासी अपने दोस्त महकार फौजी के घर प्रोग्राम में शामिल होने जा रहा था। कायस्थ बड्ढा-खन्दरावली मार्ग पर पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे लगभग एक दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया।

हड़बड़ाए राजकुमार ने बाइक दौड़ाई तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिससे राजकुमार की बाजू व पेट में छर्रे लग गए। मानपुर पहुंचकर पीड़ित ने आपबीती सुनाई तो ग्रामींण उसे थाना ले गए। बताया कि पहले तो पुलिस ने घटनास्थल भावनपुर थाना क्षेत्र का बताते हुए पीड़ित को टरकाने का प्रयास किया लेकिन निरीक्षण के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज करते हुए घायल को उपचार के लिए भेज दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...

किस कीमत पर ट्रेड डील?

पहले वह अलग-अलग संख्या बताते रहे हैं. कभी वह...

Rohit Pawar: अजित पवार विमान हादसा, रोहित पवार ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, उड्डयन मंत्री को हटाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित...

jammu: श्रीनगर में सीआरपीएफ बंकर वाहन नहर में गिरा, सात जवान घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में एक बड़ा...
spot_imgspot_img