Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

खरीद केंद्र पर हो समस्या तो सीधे एसडीएम को शिकायत करें किसान

जनवाणी संवाददाता |

लक्सर: लक्सर तहसील क्षेत्र में बनाए गए दो धान खरीद केंद्रो पर अभी तक 150 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। लक्सर में अभी तक 40 क्विंटल धान की खरीद हुई है। गोवर्धनपुर में उप मंडी स्थल पर बनाए गए खरीद केंद्र पर अभी तक कोई किसान अपनी फसल लेकर नहीं पहुंचा है।

बुधवार को एसडीएम पूरण सिंह राणा ने दोनों खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लक्सर के केंद्र प्रभारी एसएमआइ गुलाब सिंह रावत ने बताया कि केंद्र पर अभी तक 110 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। पंजीकरण करा चुके किसानों से धान खरीदा जा रहा है।

अभी तक केंद्र पर 40 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। इसके बाद एसडीएम ने गोवर्धनपुर में खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी विपणन निरीक्षण कुलदीप सिंह ने बताया कि केंद्र पर 40 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं हैं। लेकिन अभी कोई किसान फसल लेकर नहीं पहुंचा है।

33 6

इसके चलते अभी यहां धान की खरीद शून्य है। एसडीएम ने दोनों केंद्र के प्रभारियों को धान खरीद को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि खरीद केंद्र पर फसल बेचने में कोई परेशानी होने पर किसान 9411176000 नंबर पर सीधे उन्हें शिकायत कर सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img