जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: मणिपुर के खोंगजोम के सपम मयाई लीकाई में स्थित एक सामुदायिक हॉल में एक आईईडी धमाके की खबर है। विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
घायलों को निकट के थौबल अस्पताल ले जाया गया है। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। घटना की जांच जारी है।

