जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: अलीपुर तिस्सा निवासी प्रेमी युगल ने एसएसपी अभिषेक यादव को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। जिसमें प्रेमिका मधुरानी ने बताया कि उसके परिजनों ने उसके प्रेमी के खिलाफ साजिश के तहत फसाए जाने के लिए एफआईआर कराई है।
आपके सितारे क्या कहते है देखिए अपना साप्ताहिक राशिफल 29 May To 04 June 2022
बता दें कि मधु रानी पत्नी आकाश भोपा थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर तिस्सा के रहने वाले हैं। मधु और आकाश ने विगत 17 मई को अपनी मर्जी से बिना किसी दबाव के प्रेम विवाह कर लिया था। मधु ने बताया उसके पिता ने थाने में उनके खिलाफ एक तहरीर दी थी।
जो पूरी तरह से झूठी है। जब मैं थाने में जाकर पेश हुई और मेरे मुकदमे के विवेचक ने 161 सीआरपीसी के बयान दर्ज कर न्यायालय एसीजेएम प्रथम के यहां धारा 164 सीआरपीसी के बयान दर्ज कराएं।
जिस पर न्यायालय द्वारा आदेश दिया गया है। प्रेमिका मधुरानी ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र मे कहा कि पुलिस सुरक्षा में भेजा जाए। युवती ने बताया कि मेरे माता-पिता व मेरे रिश्तेदार तथा गांव के कुछ दबंग व्यक्ति मेरे विवाह से नाखुश हैं। वे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। धमकी के कारण मैं और मेरे पति छुप-छुपकर जीवन यापन कर रहे है तथा पलायन को मजबूर है।
मेरे परिजन लगातार मेरी ससुराल जनों को धमकी दे रहे हैं। जिसकी वजह से उसके ससुराल वाले हर वक्त डर के साए में जिंदगी गुजार रहे हैं। प्रेमी युगल ने एसएसपी अभिषेक यादव से अपनी और परिजनों से सुरक्षा की गुहार लगाई।

