जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: शनिवार को डीएम उमेश मिश्रा ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत तथा संबंधित थाना अध्यक्ष को निर्देश दिए कि नगर निकाय क्षेत्रों में किसी भी स्थान पर अवैध कब्जा तथा अवैध होर्डिंग नहीं लगे पाए जाएं। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर निकाय को निर्देशित किया कि एक हफ्ते के अंदर सड़कों के किनारे शत प्रतिशत रूप से गंदगी और कूड़े के ढेर हटाने का प्रमाण पत्र उन्हें उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि यदि किसी भी नगर निकाय क्षेत्र में सड़क के किनारे कूड़ा जमा होना प्रकाश में आता है तो संबंधित अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

