Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

सहारा इंडिया के खिलाफ अभिकर्ताओं का कलक्ट्रेट में धरना

  • डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर 180 दिन में ब्याज सहित भुगतान करने की उठायी मांग

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: सहारा इंडिया परिवार के खिलाफ एजेंट, अभिकर्ताओं व जमाकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर उनका 180 दिन के अंदर ब्याज सहित भुगतान कराने की मांग की, ताकि वह अपने परिवार का ठीक से पालन पोषण कर सकें।

कलक्ट्रेट पर पहुंचे सहारा इंडिया परिवार से जुडे एजेंट, अभीकर्ताओं व जमाकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने तीन हजार से चार हजार करोड़ रुपये सहारा के्रडिट कोपरेटिव सोसाइटी, हमारा क्रेडिट कोपरेटिव सोसाइटी, साहरियन मल्टीपरपज क्रेडिट कोपरेटिव सोसायटी व सहारा क्यू शॉप प्रोडेक्ट यूनिक रेंज में जमा कराए थे, लेकिन अब सहारा इंडिया परिवार उनको पेसे देने से मना कर रहा है।

उनका समय दो से तीन वर्ष पहले पूर्ण हो गया था और अभी तक भी उनको उनका पैसा तक नहीं दिया गया है, जिससे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वह कई बार इस मामले की शिकायत दर्ज करा चुके है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। बताया कि उक्त सोसायटी व कंपनियों द्वारा उनके साथ धोखाधडी कर उनकी धनराशि को गबन किया गया है।

यदि उनको पैसा वापस नहीं दिया गया तो उनके सामने भूखमरी की स्थिति पैदा हो जाएगी। उन्होंने डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर 180 दिन के अंदर ब्याज सहित पैसा दिलाने की मांग की है। इस मौके पर नौशाद अली, विरेन्द्र सिंह, संसार सिंह, गीता शर्मा, अंकित जैन, अशोक कुमार, प्रवीन सिंह, आनंद कुमार, सुशील कुमार, धीरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img