Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा के लिए ‘आप’ का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

  • आंतकवादियों द्वारा नागरिकों को टारगेट कर की जा रही है हत्या, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शनिवार को कश्मीर में आंतकवादियों द्वारा नागरिकों को टारगेट कर की जा रही हत्या के विरोध में कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा देने व आंतकवादियों का खात्मा करने की मांग उठायी।

कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि कश्मीर घाटी में लगातार हो रही टारगेट किलिंग की घटना काफी निदंनीय है। कश्मीर में आतंकवादी प्रति दिन देश के दूसरे हिस्सा में आए नागरिकों को टारगेट कर उनकी हत्या कर रहे है और इस कारण लोगों के मन में भय व्याप्त होता जा रहा है। आतंकवादियों द्वारा की जा रही टारगेट किलिंग के कारण कश्मीर में वर्ष 1990 जैसे हालत पैदा हो रहे है।

पिछले कुछ दिनों मं हजारों हिन्दू परिवार कश्मीर घाटी से पलायन कर चुके है, लेकिन उसके बाद भी केन्द्र सरकार कोई सख्त कदम तक नहीं उठा पा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को आतंवादियों का खात्मा कर कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा देनी चाहिए, ताकि वह सुरक्षित रह सकें। साथ ही ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। उन्होंने अपनी मांग का ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम सौंपा।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता सोमेन्द्र ढाका, ओमबीर सिंह, सुशील कुमार, अजित सिंह, देव चौधरी, विक्रम, अंकित देव, अमित तोमर, धीरेन्द्र तोमर, विरेन्द्र सिंह, रामकुमार, अनुज कुमार, संसार सिंह, नौशाद अली, अमित सिंह, ब्रहम सिंह, रामपाल पंवार, राजू सैनी, राजीव कौशिक, सुरजीत ढाका आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img