Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

जाट आरक्षण व सेना भर्ती में दो वर्ष की छूट देने की मांग

  • राष्ट्रीय जाट महासभा के बैनर तले युवाओं ने डीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: राष्ट्रीय जाट महासभा के बैनर तले युवाओं ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जाट आरक्षण व आर्मी भर्ती में युवाओं को दो वर्ष की छूट देने की मांग का ज्ञापन डीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है, ताकि युवाओं का भविष्य खराब न हो सकें।

कलक्ट्रेट पर पहुंचे राष्ट्रीय जाट महासभा के पदाधिकारी व युवाओं ने कहा कि आर्थिक रूप से पिछडे जाटों को केन्द्र में आरक्षण देने, सेना भर्ती में कोरोना के कारण उम्र सीमा को पूरा कर चुके युवाओं के लिए दो वर्ष की छूट देने, भर्ती परीक्षाओं में परीक्षा केन्द्र 125 किलो मीटर के दायरे में करने व दरोगा भर्ती 2021 में हुई कथित धांधली की प्यायिक जांच कराने की मांग की है, ताकि युवाओं का भविष्य खराब न हो सकें।

कहा कि कोरोना काल के कारण युवाओं की भर्ती नहीं हो सकी है और ऐसे में उनके सामने बेरोजगारी बढ़ रही है। इसलिए युवाओं को नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने डीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगे पूरी करने की मांग की है, ताकि उनका भविष्य अंधकार की तरफ न जा सकें। इस मौके पर सुमित तोमर, गौरव तोमर, एडवोकेट मोहित राठी, नितिन तोमर, अर्जुन तोमर, अवतार सिंह, विनित, शिवम बालियान, श्रीकांत तोमर, सुबोध तोमर, प्रदीप तोमर आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img