Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

चौधरी अजित की प्रतिमा लगाने को डीएम से मिले रालोद नेता

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: रालोद नेताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि आवंटित करने की मांग की है।
कलक्ट्रेट में डीएम से मिलने पहुंचे रालोद नेताओं ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का तेरह माह पूर्व निधन हो गया था। वह बागपत से सात बार सांसद व चार बार केन्द्रीय मंत्री रहे है और बागपत उनकी कर्मस्थली है।

उन्होंने हमेशा किसान व मजदूरों के हित के लिए संघर्ष किया है और देश के सबसे बडे नेता के रूप में जाने जाते है। वह राजनीति में सबसे ज्यादा शिक्षित थे। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए भूमि आवंटित कराई जाए, ताकि उनके सम्मान में प्रतिमा लगा सकें। इस मौक ेपर पूर्व चेयरमैन गन्ना समिति रामकुमार सिंह, डा. जगपाल सिंह, सुखबीर गठीना, ओमबीर ढाका, जितेन्द्र तोमर, अनिल कुमार, कलीम अल्वी, अनीस जोगी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img