Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

ज्वेलर्स शोरूम में घुसे बदमाश, भीड़ ने एक को पकड़ा, जमकर की धुनाई

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: शिवालिक नगर में ज्वेलर्स शोरूम में घुसे बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। इस दौरान भीड़ ने एक बदमाश को पकड़ ल‍िया और जमकर धुनाई करने के बाद हाथ-पांव बांधे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस के मुताबिक, शिवालिक नगर में अमन ज्वेलर्स शोरूम में दोपहर करीब दो बजे तीन बदमाश तमंचा लेकर अंदर घुस आए। जबकि उनके कुछ साथी बाहर निगरानी करने लगे। शोरूम मालिक अमन को तमंचे के बल पर काबू में करते हुए उन्होंने जेवर नकदी समेटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने शोरूम मालिक के सिर पर तमंचे की बट से हमला भी किया, जिससे वह घायल हो गए।

शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और बदमाश आनन-फानन में जेवर नकदी छोड़कर भागने लगे। एक बदमाश को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। पुलिस के आने तक स्थानीय व्यापारियों ने बदमाश के हाथ बांध दिए और तमंचा भी कब्जे में ले लिया। दिनदहाड़े घटना की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया और एक टीम में ज्वेलर्स शोरूम पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। इसके बाद पूरे शहर में बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया, पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि फरार बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

शिवालिक नगर क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं पर नगर पालिका अध्यक्ष ने चिंता जताई

शिवालिक नगर, मुख्य बाजार में दिन दहाड़े अमन ज्वैलर्स के शोरूम में हुई लूट कि घटना पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भारी चिंता व रोष जताया है। राजीव शर्मा ने पीड़ित व्यापारी प्रदीप कुमार से मिलकर उनके द्वारा एक अपराधी को पकड़ने तथा साहस दिखाने पर उनकी प्रशंसा की तथा पीठ थपथपायी।

राजीव शर्मा ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मामले को लेकर बात की तथा शिवालिक नगर क्षेत्र में लगातार हुई कई घटनाओं को लेकर चिंता जताई। पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार ने आश्वस्त किया की शिवालिक नगर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से लिया जाएगा उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को भी तत्काल निर्देश दिये। व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई के नेतृत्व में मिले व्यापारियों को राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के व्यापारियों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाए जायेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img