जनवाणी संवाददाता |
मवाना: कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी से नगरवासियों की भी धड़कनें तेज होने लगी है। आए दिन सीएचसी में एक के एक कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं, लेकिन सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन तैनात पुलिसकर्मियो के सामने किया जा रहा है।
कोरोना की जांच कराने पहुंच रही महिला व लोग सामाजिक दूरी का पालन करने के बजाए चिकित्सकों के समझाने के बाद खुलकर धज्जियां उड़ाते भी दिखाई दे रहे हैं। मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सरकार मरीजों को भले ही बेहतरीन सुविधा देने का दावा कर रही हो, लेकिन मवाना सीएचसी पर चिकित्सकों की लापरवाही के बाद कोरोना की जांच कराने के लिए कतारबद्ध महिलाएं सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते भी दिखाई दे रही है।
चिकित्सकों के बार-बार कहने के बाद भी कोई भी अधिकारी सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करा रहा है। ऐसा ही एक नमुना गुरुवार को सीएचसी परिसर में देखने को मिला है। गुरुवार को कोरोना वैश्विक महामारी की सुरक्षा दृष्टि से जांच कराने पहुंचे नगर व देहात क्षेत्र के ग्रामीण महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जारी गाइडलाइन का भी कोई पालन नहीं करा पा रहे हैं।
जबकि चिकित्सकों ने सुरक्षा दृष्टि से सीएचसी में जांच कराने पहुंचे लोगों को नसीहत भी दी। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डा. अरुण कुमार ने बताया कि नगर में प्रतिदिन जांच के बाद एक से लेकर 10 तक कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। कहा कि सर्दी के मौसम में कोरोना वैश्विक महामारी ओर भी घातक बन सकती है। सावधानी बरतने के लिए सैनिटाइजर व मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी।

