- विद्यालय में की गयी पेंटिग व टीएलएम का निर्माण
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: कोतवाली ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय दायम नंगला में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश चंद्र द्वारा यूनिफर्म वितरण तथा विद्यालय का निरीक्षण किया गया। जिसमें उन्होंने विद्यालय में रंगाई-पुताई, पुस्तकालय स्थापना, पाठ्य पुस्तक वितरण, खाद्यान वितरण की समीक्षा की।
सब कुछ संतोषजनक पाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मदनपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने संपूर्ण ग्रीष्मकाल में अपने सहायक अध्यापिकाओं शालिनी तथा कविता रानी के साथ मिलकर पूरे विद्यालय में पेंटिंग की है तथा टीएलएम का निर्माण किया है। जिसकी पूरी प्रशंसा बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई।
बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा मदन पाल द्वारा स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अभिभावकों को निशुल्क यूनीफार्म वितरण किया गया। यूनिफर्म के साथ सभी को मास्क भी दिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित अभिभावकों व छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा कोविड से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

साथ में इस कोरोना काल में विभाग द्वारा चलाए जा रहे ई पाठशाला कार्यक्रम का पूरा लाभ उठाकर शिक्षा प्राप्त करने की अपील की। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मदन पाल सिंह सहायक अध्यापिका शालिनी कविता रानी, नीरज गुप्ता ,गफ्फार, स्वयं सहायता समूह के मीरा जीतेन्द्र सिंह, विरेश कुमार, राजपाल मीरा देवी, रेखा, मनोज कुमारी, अनूप कुमार आदि ग्रामीण तथा विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष गुलशन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

