Sunday, March 8, 2026
- Advertisement -

नकुड़ में निजी चिकित्सक की गोली मार कर हत्या

  • छह साल से सहसपुर जाट में प्रेक्टिस करते थे डाक्टर अंकित

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जनपद के नकुड़ थाना क्षेत्र में एक और जघन्य वारदात हुई। यहां प्राइवेट चिकित्सक की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। वारदात उस समय हुई जब चिकित्सक किसी मरीज को देखने जा रहा था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इलाके में सनसनी फैल गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बता दें कि नकुड़ क्षेत्र के गांव ढकदेवी के रहने वाले 27 वर्षीय अंकित पिछले 6 सालों से सहसपुर जाट में निजी तौर पर चिकित्सकीय प्रेक्टिस करते थे। बताया गया है कि शुक्रवार को अंकित अपने क्लीनिक से चंद कदम की दूरी पर किसी मरीज को देखने जा रहे थे। तभी घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने अचानक अंकित पर गोली चला दी। अंकित लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए और थोड़ी ही देर में तड़प कर उनकी मौत हो गई। उधर, गोली चलने की आवाज से आसपास भगदड़ मच गई। लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। मामले में जब पुलिस से बात की गई तो कहना था कि अभी तक मृतक के परिजनों की तरफ से कोई भी तहरीर नहीं आई है। लेकिन, जांच पड़ताल की जा रही है। हत्या की वजह क्या है, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img