Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन, नारेबाजी

  • कलक्ट्रेट के सामने निर्माणाधीन बाइपास पर विरोध प्रदर्शन
  • युवाओं की खुली भर्ती प्रक्रिया के जरिए सेना में भर्ती की मांग

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शनिवार को जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों से युवा दोपहर करीब 11:30 बजे कलक्ट्रेट पर पहुंचें। ये युवा अपने घरों से अग्निपथ योजना के विरोध में आज के घोषित कार्यक्रम में शरीक होने के लिए आए थे लेकिन जब उनको रालोद नेताओं द्वारा पहले ही ज्ञापन सौंपने की जानकारी हुई तो उनमें निराशा छा गई।

26 9

साथ ही, कलक्ट्रेट के मुख्य प्रवेशद्वार पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात होने के कारण ये युवा कलक्ट्रेट में प्रवेश नहीं कर पाए। उसके बाद सभी युवा कलक्ट्रेट गेट के सामने निर्माणाधीन बनत बाइपास पर जमा हो गए। उसके बाद युवाओं में अग्निपथ योजना को लेकर विरोध की सुगबुगाइट प्रारंभ हो गई। देखते ही देखते युवाओं ने भारत माता की जय, टीओडी वापस लो, के नारे लगाने शुरू कर दिए।

27 11

कुछ नारे प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के खिलाफ भी लगाए गए। हालांकि इससे पूर्व ही पुलिस बल के जवान अपने मोबाइल फोन से युवाओं को वीडियो बनाकर कैद करने लगे थे। यह सब देख कुछ युवाओं ने अपने चेहरे भी ढ़क लिए। पुलिस ने बातों में उलझाकर उनके चेहरे से कपड़े उतरवा दिए ताकि वीडियो में चेहरे क्लीयर आ सके। साथ ही पुलिस युवाओं को समझाने लगे। इन्होंने अग्निपथ योजना की विशेषताएं युवाओं को बताकर उनका माइंड वॉश करने की कोशिश की कि अगर मुकदमा दर्ज हुआ तो कभी सेना में नहीं जा पाओगे।

अंतत: पुलिस ने एक योजना के तहत युवाओं की घेराबंदी कर ली। जब युवाओं को किसी तरह के हंगामे में पुलिस की ओर से उसके करारे जवाब का अंदेशा हुआ तो फिर ये युवा धीरे-धीरे वहां से खिसक गए। इस पर पुलिस बल ने राहत की सांस ली। दरअसल, ये युवा नेतृत्व विहीन थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img