Thursday, July 2, 2026
- Advertisement -

असम में बाढ़ के कारण हुए बदतर हालात

जनवाणी ब्यूरो|

नई दिल्ली: असम में बाढ़ से अब तक इस साल 71 से अधिक लोगों की मौत हो गई है जबकि 42 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं। कई लोग तो बेघर हो गए हैं। इनसब के बीच असम के कामपुर क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, बताया जा रहा है कि रविवार देर रात बाढ़ का जायजा लेने गए चार पुलिसकर्मी पानी के तेज बहाव में बह गए। इनमें दो पुलिस कर्मी- एक कांस्टेबल और एक अधिकारी शामिल थे। कांस्टेबल का शव तो बरामद हो गया है जबकि लापता पुलिस अधिकारी समेत दो और पुलिसकर्मियों की तलाश जारी है।

असम के ये जिले सबसे अधिक प्रभावित

केवल बरपेटा जिले में अकेले 7.31 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, कामपुर में 4 लाख, दरंग 3.54 लाख, बजाली में 3.52 लाख, होजाई में 1.25 लाख और बंगाईगांव में 1.13 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और पड़ोसी देश भूटान में लगातार बारिश की वजह से असम समेत अन्य पड़ोसी राज्यों की नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

असम के सीएम आज अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज बाढ़ की स्थिति और आपदा तैयारियों की समीक्षा के लिए उपायुक्तों (डीसी), उप-मंडल अधिकारियों (नागरिक) एवं एसडीओ के साथ बैठक करेंगे। ट्विटर पर जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा कि बाढ़ की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर और तैयारियों की समीक्षा करने के लिए, मैं अपने कैबिनेट सहयोगियों, डीसी और सिविल एसडीओ से 20 जून को सुबह 9.30 बजे से वीसी के माध्यम से अपने कार्यालय से जुड़ूंगा। भारतीय सेना ने लगातार चौथे दिन बाढ़ राहत अभियान जारी रखा, असम के सात जिलों में खराब मौसम की स्थिति में लगातार राहत अभियान चलाया जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी में पंचायत सचिवों की होगी बंपर भर्ती, 13,116 नए पदों के सृजन को मंजूरी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों...

Weather Update: राजधानी में मानसून की दस्तक, कई इलाकों में बारिश, मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गुरुवार...
spot_imgspot_img