जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: देश हमे देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखे।। जनपद में अष्टम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम को आयोजन नेहरू स्टेडियम व गंगा बैराज घाट पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आयुक्त मुरादाबाद मण्डल, पूर्व सांसद व डीएम ने दीप प्रज्जवलन कर किया।
मण्डलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि आज योग दिवस पूरे विश्व मे मनाया जा रहा है। योग भारत की धरती से पूरे विश्व को एक बहुत बडी देन है। गंगा बैराज घाट पर मां गंगा को दूध व पुष्प अर्पित कर मां गंगा की आरती की गयी। सभी अधिकारियों कर्मचारियों व आमजन ने योगा•यास में प्रतिभाग किया।

