Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

थाना समाधान दिवस पर अचानक पहुंचे मंडलायुक्त संजय कुमार

जनवाणी संवाददाता |

बेहट: कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस के मौके पर मंडलायुक्त एवं उप पुलिस महानिरीक्षक अचानक कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के आदेश दिए।

थाना दिवस के पश्चात कमिश्नर संजय कुमार ने थाना प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि खनन माफियाओं एवं भू-माफियाओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लायी जाए।

शनिवार को मंडलायुक्त संजय कुमार एवं डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल थाना समाधान दिवस पर कोतवाली बेहट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि थाना दिवस में आई शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के तौर पर करें।

इस दौरान कमिश्नर संजय कुमार ने थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा को निर्देश देते हुए कहा कि भू माफियाओं एवं खनन माफियाओं को चिन्हित किया जाए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाए। उप पुलिस महानिरीक्षक उपेंद्र अग्रवाल ने कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिया कि थाने में आने वाले सभी फरियादियों के साथ मित्रता वाला व्यवहार करें और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तुरंत निस्तारण करें।

कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए उन्होंने चेतावनी भरे लहजे मे कहा कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व थाना समाधान दिवस तीसरे शनिवार को होता था लेकिन नये शासनादेश के अनुसार अब दूसरे और चौथे शनिवार को आयोजित किया जाएगा इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय पाल सिंह एसएसआई राशिद अली खान एसआई वीरेंद्र कुमार नरेंद्र सोलंकी हेड कांस्टेबल लोकेंद्र कुमार मोहित कुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img