Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

21 दिन से लापता युवती का शव बरामद, प्रेमी गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: बढ़ापुर क्षेत्र के जयपाल ने अपनी पुत्री ज्योति उम्र 19 वर्ष की चार जून को आरएसएसएम कॉलेज, धामपुर से वापस न आने पर थाना बढापुर पर गुमशुदगी दर्ज करायी थी। पुलिस की जांच में प्रवीन उम्र 21 वर्ष, जाति गडरिया निवासी अठरावली थाना रेहड को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ में गुमशुदा ज्योति उपरोक्त का शव जंगल ग्राम अठरावली में नाले से बरामद हुआ। स्थानीय पुलिस ने शव को पंचायतनामा के उपरान्त पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी प्रवीन ने पूछताछ में बताया कि वह ज्योति के परिवार से पूर्व से परिचित था तथा उसके घर पर भी आना जाना था। उसका ज्योति से अंतरंग प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार जून को वह अपनी मोटर साईकिल से ज्योति को बादल होटल जसपुर उत्तराखण्ड में लेकर गया था। वहां पर शादी करने को लेकर विवाद हुआ, जिस पर ज्योति द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिस कारण ज्योति की मृत्यु हो गयी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ram Rahim: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राम रहीम को मिली राहत, तीन दोषियों की सजा बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंचकूला की सीबीआई कोर्ट द्वारा...
spot_imgspot_img