Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

जनपद के 9 परीक्षा केंद्रों पर 4141 विद्यार्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा

  • कलक्ट्रेट सभागार में जनपद में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2022 नकलविहीन, शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के डीएम ने दिए आदेश
  • तीन जोनल, छह सेक्टर व नौ स्टैटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी परीक्षा, आदेश जारी किए
  • यूपी बोर्ड हाई स्कूल इंटरमीडिएट में शतिप्रतिशत परिणाम देने वाले प्रधानाचार्य को किया सम्मानित

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कलक्ट्रेट सभागार में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा- 2022 को नकलविहीन, शुचितापूर्ण सफल कराए जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी तैयारी पूर्ण करें, क्योंकि जनपद के नौ परीक्षा केन्द्रों पर 4141 परीक्षार्थी परीक्षा देेंगे। इसके लिए तीन जोनल, छह सेक्टर व नौ स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए और उनको परीक्षा नकलविहिन कराने के आदेश दिए। वहीं शत प्रतिशत यूपी बोर्ड का रिजल्ट रहने पर प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम राजकमल यादव ने कहा कि छह जुलाई को दो पालियों में (प्रथम पाली में सुबह नौ बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली में दो बजे से पांच बजे तक आयोजित होने वाली बीएड प्रवेश हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2022 को शुचितापूर्ण निर्विवाद एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायी जाए। कहा कि नौ परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये है। जिन पर सीसीटीवी कैमरे से सभी निगरानी की जाएगी।

जनपद में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराए जाने में सभी केंद्र व्यवस्थापक अपना योगदान दें किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद के 9 परीक्षा केंद्रों पर 4141 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। जनपद में बीएड प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट, छह सेक्टर मजिस्ट्रेट, नौ स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर रखेंगे और परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराएंगे।

वहीं यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट 2022 में शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले विद्यालय के प्रधानाचार्य को डीएम राजकमल यादव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img