Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

नाले में गोबर बहाने वालों पर जुमार्ना और एफआईआर कराएं

  • मेयर संजीव वालिया ने किया चिलकाना रोड नाला सफाई का निरीक्षण
  • भाजपा महानगर अध्यक्ष व पार्षद भी रहे मौजूद

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: मेयर संजीव वालिया ने चिलकाना रोड पर नाला सफाई अभियान का निरीक्षण किया। मेयर ने नगर स्वास्थ अधिकारी को निर्देश दिए कि नाली-नालों में गोबर बहाने वालों के खिलाफ जुमार्ना लगाने के साथ उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराएं।

बरसात में शहर में जलभराव न हो इसके लिए नगर निगम द्वारा युद्ध स्तर पर महानगर में नालों की सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार की सुबह मेयर संजीव वालिया औचक निरीक्षण के लिए चिलकाना रोड पहुंचे और नालों की सफाई का निरीक्षण किया।

इस दौरान उनके साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पार्षद मनोज जैन, मान सिंह जैन, भूरासिंह प्रजापति व शहजाद मलिक भी रहे।
क्षेत्र के लोगों और पार्षदों ने मेयर को बताया कि मंडी समिति की दिशा से आने वाले तीन नालों का पानी मुन्नालाल कॉलेज से सट कर बह रहे नाले में आता है। जहां यह नाले क्रॉस करते है वहां पानी रुक जाता है जिसके कारण नालों की बार बार सफाई के बावजूद नालों में रह-रहकर कचरा आता रहता है।

इसके अलावा कईं स्थानों पर नाले पर बनी पुलियाओं की डाट भी कचरा जमा होने का कारण बन रही है। पार्षदों व सफाई कर्मियों ने बताया कि आस पास स्थित पशु डेरियों से भी नाले में गोबर बहकर आता है। जिसके कारण नाला, सफाई के तीन दिन बाद पुन: उसी स्थिति में लौट आता है। मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह ने भी नालों की स्थिति के बारे में जानकारी दी।

इस पर मेयर संजीव वालिया ने नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन को निर्देश दिए कि नाली-नालों में गोबर बहाने वालों के खिलाफ जुमार्ना लगाने के साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि ये लोग केवल नोटिस या छोटे-मोटे जुमार्ने से मानने वाले नहीं है,इन पर भारी जुमार्ना लगाया जाए। उन्होंने कहा कि नालों में कूड़ा कचरा जमा होने की स्थिति केवल यहां ही नहीं महानगर में कई स्थानों पर है। यदि महानगर को जलभराव से बचाना है तो इनकी सफाई को गंभीरता से लेना होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img