Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

52 शिकायतों में से केवल 8 मौके पर निस्तारित

  • हर घर में 11 से 17 अगस्त तक फहरेगा तिरंगा

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: सम्पूर्ण समाधान दिवस केवल नाम का रह गया है। मौके पर जनशिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। तहसील रामपुर मनिहारान में राजस्व विभाग की 36, पुलिस विभाग की 7, विकास विभाग की 2, विद्युत विभाग की 4, नगर पंचायत की 1, पूर्ति निरीक्षक की 1 तथा परियोजना निदेशक की 1 कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

हालांकि, इस मौोके पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने निर्देश दिये कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाए। जन सामान्य की शिकायतों का निस्तारण यथाशीघ्र करना माननीय मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

शिकायतकर्ता को अनावश्यक परेशान करने वाले कर्मियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि राजस्व वादों पर समय से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी उच्चाधिकारी निस्तारित शिकायतों का शिकायतकर्ता से फीडबैक लेकर पंजिका में अंकित किया जाए।

अखिलेश सिंह आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील रामपुर मनिहारान में शिकायतकतार्ओं की समस्याओं को सुनने के बाद अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर भूमि सम्बंधी विवादों के निस्तारण के लिए राजस्व और जिलाधिकारी ने सरकार द्वारा चलायी जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से प्रत्येक पात्र को लाभान्वित कराया जाना सुनिश्चित किया जाए तथा इसका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर खडे व्यक्ति तक पंहुचाना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजीव मांगलिक, उप जिलाधिकारी रामपुर मनिहारान संगीता राघव, परियोजना निदेशक देवेन्द्र प्रताप तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img