Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

नमाज के दौरान उपद्रव के आठ आरोपी बाइज्जत बरी

  • साक्ष्य न मिलने पर अदालत की ओर से सुनाया गया फैसला

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: पिछले दिनों जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव के आरोपी आठ युवकों को कोर्ट ने बरी कर दिया। इन पर किसी तरह का आरोप सिद्ध नहीं हुआ। बता दें कि 10 जून को जुमे की नमाज के बाद उपद्रव हुआ था। इस दौरान महानगर कीजामा मस्जिद से जुलूस निकाल कर नेहरू मार्केट तक नारेबाजी की गई थी। इसके आरोप में गिरफ्तार 8 युवकों को शनिवार को कोर्ट ने बरी कर दिया।

पुलिस की जांच में सभी निर्दोष मिले हैं। पुलिस ने यही रिपोर्ट कोर्ट में पेश की थी। पुलिस ने 180 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें मोहम्मद अली, मेहरात, आसिफ, कैफ अंसारी, सुभान, उस्मान, अब्दुल समद और साजिद भी शामिल थे। आॅल इंडिया माइनरिटी एडवोकेट वेलफेयर के अधिवक्ताओं ने एक रुपए में केस लड़ने का ऐलान किया था।

इसके बाद इन 8 युवकों को निर्दोष बताते हुए कोर्ट में अर्जी दी थी। एसोसिएशन के मोहम्मद अली, बाबर वसीम सहित पांच अधिवक्ताओं ने कोर्ट से दोबारा जांच कराने की मांग की थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 8 युवकों की दोबारा जांच की। इसमें वे सभी निर्दोष पाए गए।

पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी। बता दें कि 10 जून को हुए बवाल में सिटी कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें 30 से अधिक युवकों को नामजद किया था। साथ ही 100 से अधिक युवकों को अज्ञात में दशार्या गया था। पूरे मामले में 180 से अधिक युवकों को जेल भेजा गया था। अभी आठ लोगों को बरी किया गया है। बाकी की सुनवाई चल रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img