Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

फिर सजने लगी वीवीआईपी रोड पर साप्ताहिक पैंठ

  • एसडीएम अखिलेश यादव से की जाएगी शिकायत
  • पैदल निकलना भी हुआ मुश्किल मनचलों का भी लगा रहता है जमावड़ा

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: नगरपालिका प्रशासन की सह पर लगने वाली साप्ताहिक पैंठ रामलीला ग्राउंड से वीवीआईपी तहसील रोड के दोनों ओर सजने लगी है तो वहीं साप्ताहिक पैंठ में सामान खरीदने के लिए जा रहे ग्राहकों के साथ आसपास कालोनी में निवास करने वाले बाशिंदों को पैंठ में लगे जाम के झाम से निकलना मुश्किल हो गया। वहीं, दूसरी ओर पुलिस की गैर मौजूदगी में मनचलों का जमावड़ा भी देखने को मिल रहा है।

साप्ताहिक पैंठ में सामान खरीदने वाली महिला एवं युवतियों को मनचलों की अश्लील फब्तियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि नगरपालिका प्रशासन ने साप्ताहिक पैंठ का ठेका रामलीला मैदान में दुकान लगाने का छोड़ रखा है। बावजूद इसके ठेकेदार की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। लोगों ने मामले की शिकायत एसडीएम अखिलेश यादव एवं सीओ उदय प्रताप सिंह से करने की बात कही है।

नगरपालिका ईओ सुनील कुमार ने प्रति रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पैंठ रामलीला ग्राउंड से लेकर नगर की वीवीआईपी तहसील रोड पर सजने लगी है। नगरपालिका प्रशासन एवं पुलिस द्वारा कई बार वीवीआईपी तहसील रोड पर लगी दुकानों को हटवाया जा चुका है, लेकिन ठेकेदार की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। ठेकेदार अपनी हठधर्मी दिखाते हुए खुलेआम साप्ताहिक पैंठ में सामान की बिक्री करने वाले दुकान स्वामियों की दुकान वीवीआईपी तहसील रोड पर बिना रोकटोक के लगवाने से बाज नहीं आ रहा है।

36

वीवीआईपी तहसील रोड पर लगने वाली साप्ताहिक पैंठ में लगने वाले जाम से सड़क पर गुजरने वाले लोगों को पैदल निकलना मुश्किल हो गया है तो वही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आने वाले इमरजेंसी के मरीजों की जान भी जोखिम में पड़ जाती है। बता दें कि तत्कालीन एसडीएम अमित गुप्ता ने लोगों की शिकायत पर सख्ती से कदम उठाने के बाद वीवीआईपी तहसील रोड पर लगने वाली साप्ताहिक पैंठ की दुकानों को हटवा दिया था, लेकिन एक बार फिर से ठेकेदार की मनमानी शुरू हो गई है।

वीवीआईपी तहसील रोड पर ठेकेदार खुलेआम साप्ताहिक पैंठ की दुकान वीवीआईपी रोड पर सजवाने लगा है। लोगों ने मांग उठाते हुए कहा कि नगरपालिका ईओ सुनील कुमार ने साप्ताहिक पैंठ लगाने का ठेका रामलीला मैदान के लिए छोड़ रखा है। बावजूद इसके ठेकेदार मनमानी चलाने के साथ वीवीआईपी तहसील रोड के दोनों ओर खुलेआम साप्ताहिक पैंठ की दुकान सजवा रहा है।

साप्ताहिक पैंठ गुलजार होने से मनचलों का भी जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस गश्त नहीं होने से मनचलों का गिरोह पैंठ में सामान खरीदने के लिए आने वाली महिला एवं युवतियों को मनचलों की अश्लीलता से दो चार होना पड़ रहा है। एसडीएम अखिलेश यादव ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। किसी कीमत पर वीवीआईपी तहसील रोड पर साप्ताहिक पैंठ की दुकानो को नहीं लगने दिया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img