- जिला पंचायत आफिस का निर्माण पूर्ण, फिनिशिंग शेष
- दीपावली तक नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो जाएगा ऑफिस
जनवाणी संवाददाता |
शामली: एक जनवरी 2019 को जिला पंचायत, शामली के कार्यालय भवन का शिलान्यास तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी के समय कैबिनेट पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने किया था। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के समीप ही 5 बीघा भूखंड पर 4 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से दो मंजिला जिला पंचायत कार्यालय भवन निर्माण प्रस्तावित था।
पांच सितारा सरीखा लुक में जिला पंचायत कार्यालय भवन बनकर तैयार हो गया है। जिला पंचायत ही निर्माण ईकाई है। जिला पंचायत कार्यालय भवन का जो डिजाइन किया गया है, वह बाहर से देखने में किसी पांच सितारा होटल सरीखा लगता है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर में जिला पंचायत के पास ऐसा आफिस नहीं है।

