Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

12 जिलों को जोड़ेगा गंगा एक्सप्रेस-वे

  • वित्त और प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गिनाई योगी सरकार की 100 दिन की उपलब्धिया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने योगी की सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। यह एक्सप्रेसवे मेरठ से सीधे प्रयागराज को जोड़ेगा। इस बीच इस एक्सप्रेस वे के जरिए प्रदेश के 12 जिले जुड़ जाएंगे। इसका लोकार्पण इसी सप्ताह पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे।

विकास भवन के सभागार में उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मेरठ में शहरी आवास और पीएम आवास योजना के अंतर्गत 19796 लोगों को पहली किस्त आवंटित की जा चुकी है। इससे जिन लोगों के पास अपनी छत नहीं थी, उनको आवास मिल सकेंगे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी आवास बनाने की योजना प्रगति पर है।

उन्होंने मेरठ की कानून व्यवस्था को सामान्य बताते हुए कहा की गैरकानूनी और अवैध रूप से अर्जित की गई 88 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है। पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति का ध्वस्तीकरण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में 1380 छात्रों को कोचिंग दी गई। छह रोजगार मेलों का आयोजन करके 1150 के लक्ष्य के सापेक्ष 1468 युवाओं को रोजगार दिया गया। इनमें न्यूनतम वेतन 11 हजार रहा है।

25 4

उन्होंने कहा कि योगी सरकार में 100 दिनों के भीतर 10 हजार सरकारी नौकरी दी गई हैं। प्रदेश में 80224 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा इसी दौरान किया गया है। प्रभारी मंत्री ने बताया कि व्यापारियों और कारीगरों को 16 हजार करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया है। जिसके माध्यम से वे अपने व्यापार और कारोबार को बेहतर बना सकेंगे।

उन्होंने इन 100 दिनों में गन्ना किसानों के 12 हजार करोड़ रुपये का भुगतान कराने की बात भी कही। साथ ही 91588, घरौनी का वितरण 27092 लोगों को आयुष्मान कार्ड के जरिये इलाज के लिए 33 करोड़ 99 लाख रुपये का क्लेम दिलाने, कन्या सुमंगला योजना में 13921 लोगों को लाभान्वित करने 225 जोड़ों को विवाह सूत्र में बांधने, 104 पंचायत भवन का निर्माण कराने, 28 हजार लोगों को बिना गारंटी 10-10 हजार का ऋण उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर उन्होंने पौधरोपण अभियान की विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश भर में 40 दिनों में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान सभी के लिए सुखदायी है। बढ़ते प्रदूषण के माहौल में पौधरोपण सबसे बड़ा सहारा है। यह प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है।

प्रदेश के किसान सम्मान निधि से लाभान्वित होने वाले 2-59 करोड़ किसानों से भी इस अभियान में सहयोग मांगा गया है। इस अवसर पर मंत्री दिनेश खटीक, दानिश आजाद अंसारी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विजयपाल तोमर, विधायक अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र भारद्वाज, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी आदि मौजूद रहे।

खोई से बने उत्पादों को बनाएं सिंगल यूज प्लास्टिक का विकल्प

वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री और मेरठ मंडल के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पौधरोपण, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम पर जोर दिया गया तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प के रूप में गन्ने की खोई से बने उत्पाद का उपयोग करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प के संबंध में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। विकास भवन सभागार में आहुत बैठक में जनपद में समस्त विभागों में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की उन्होंने बिन्दुवार समीक्षा की। केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र मेंं संचालित जनकल्याणकारी योजनाओ का अधिक से अधिक प्रचार-़प्रसार किया जाए।

27 3

बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों में समयबद्धता एवं गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण का विशेष ध्यान रखा जाए। सरकार द्वारा प्रत्येक विभाग को दिए गए 100 दिन के लक्ष्य के सापेक्ष की गई प्रगति की विभागवार समीक्षा करते हुए जल जीवन मिशनए हर घर जल योजनान्तर्गत खराब हुई सड़क की मरम्मत समय रहते पूर्ण कराए जाने एवं जल जीवन मिशन को तीव्रता से संपन्न कराए जाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया गया।

हस्तिनापुर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर राहत बचाव कार्य शीघ्रता से करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। निराश्रित गोवंश संरक्षण योजनान्तर्गत कान्हा गोशालाए स्थायी गोशाला में हरे चारे व भूरे चारे के अनुपात की जानकारी लेते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी को हरे चारे की पैदावार बढ़ाने के लिए भूमि का चिन्हांकन करने को कहा गया। मनरेगा योजनान्तर्गत कार्य करने वाले श्रमिकों को दी जाने वाली दैनिक मजदूरी की जानकारी ली।

इसी क्रम में आयुष्मान योजनाए कायाकल्प योजनाए प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास योजनाए स्मार्ट सिटी योजनाओं के विषय में संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। प्रभारी मंत्री ने स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत नगरायुक्त को निर्देशित किया कि सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कानून व्यवस्था के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए अपराधए वाहन चोरीए वाहन रिकवरी एवं लूट की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई करने को कहा गया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग दिनेश खटीकए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारीए सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद विजयपाल सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, सीडीओ शशांक चौधरी, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, नगरायुक्त अमित पाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा, सीएमओ डा. अखिलेश मोहन सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री को जरनल वार्ड में चलते नहीं मिले एयरकंडीशनर, हुए नाराज

प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना जिला महिला चिकित्सालय का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया। साथ ही मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की भी पड़ताल की। जरनल व प्रसूता वार्ड में एयरकंडीशनर नहीं होने पर अस्पताल की सुप्रिटेंडेंट डा. सुमन से ब्योरा मांगा।

वार्डों का किया निरीक्षण

प्रभारी मंत्री ने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनका हाल जाना। साथ ही उन्हें मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी। इस दौरान अस्पताल में मरीजों को मुफ्त मिलने वाली दवाइयों को भी देखा। नवजात बच्चों की माताआें को मिलने वाली तमाम सुविधाओं के बारे में भी उनसे बातचीत की।

26 4

जनरल और प्रसूती वार्ड में एसी नहीं

प्रभारी मंत्री ने जिला महिला अस्पताल के जरनल व प्रसूति वार्ड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि इन दोनो ही वार्डों में एयरकंडीशनर नहीं है। इसको लेकर उन्होंने अस्पताल की सुप्रिटेडेंट डा. सुमन से बात की और कितने एयरकंडीशनरों की आवश्यकता है इसका ब्योरा देने को कहा।

बेसिक शिक्षा की लचर व्यवस्था पर साधी चुप्पी

प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने विकास भवन में प्रशासनिक अमले के साथ समिक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने नगर-निगम द्वारा बनाए गए स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालयों पर नाराजगी जताई। उन्होंने बेसिक शिक्षा के अंर्तगत आने वाले सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन इसका संज्ञान लेने का आश्वासन दिया।

निगम क्षेत्र में बने है सार्वजनिक शौचालय

नगर निगम ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सड़कों के किनारे शौचालयों का निर्माण कराया है। इन शौचालयों में न तो सफाई व्यवस्था है और न ही कोई सफाई कर्मचारी इनकी देखभाल के लिए नियुक्त किया गया है। इस योजना का उद्देश्य यह है कि आम लोग खुले में शौच न करें और इन शौचालयों का प्रयोग किया जाए, लेकिन शौचालयों में फैली गंदगी व पानी समेत अन्य सुविधाएं नहीं होने पर यह योजना दम तोड़ती नजर आ रही है।

किसी भी शौचालय में न तो पानी की व्यवस्था है, न ही गंदगी को बाहर निकाले जाने के लिए कोई उचित व्यवस्था की गई है। शौचालयों में लगे यूरेन पॉट भी टूट चुके हैं और उनके आसपास फैली गंदगी बीमारियों को जन्म देने के लिए काफी है। इसको लेकर भी प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी शौचालयों के बाहर सफाई कर्मचारी का नंबर लिखने को कहा है।

प्रभारी मंत्री ने पत्रकारवार्ता में बेसिक शिक्षा को लेकर पूछे गए सवाल पर चुप्पी साध ली। उनसे पूछा गया कि बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर काफी लचर है। इसपर उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि अब मामला उनके संज्ञान में आया है, वह इसकी जांच कराएंगे। गौरतलब है कि बेसिक शिक्षा विभाग के आधीन आने वाले अधिकतर सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर काफी खराब है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img