Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

विधायक ने किया आईटीआई का शिलान्यास

जनवाणी संवाददाता |

हल्दौर: क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में साढ़े ग्यारह करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई ) के भूमि पूजन पर विधायक ओमकुमार ने कहा कि क्षेत्र वासियों की मांग व आवश्यकता को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत पूरा किया है। विधायक ने बताया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा डेड़ वर्ष में कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

रविवार को क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में नवनिर्मित आईटीआई कॉलेज के भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ओमकुमार द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के बीच हवन कर किया गया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुनील सागर ने कहा कि कॉलेज के निर्माण में क्षेत्र की जनता से हम सहयोग की कामना करते हैं।

सर्व प्रथम हम सड़क निर्माण का कार्य पूरा करेंगे।हम निर्धारित समय मे कॉलेज निर्माण कार्य पूरा करेंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महामंत्री मुकेन्द्र त्यागी व संचालन ब्रह्मपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर नरेश कुमार , विकास कुमार, दर्पण रावल, अतुल मारवाड़ी, कपिल देव, मनोज हिटलर, वरुण प्रताप सहित क्षेत्र के सैकड़ो ग्रामीणों कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img