जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: कृष्णा कॉलेज आफ लॉ, बिजनौर में मिशन शक्ति के अन्तर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसक विषय आधुनिक शिक्षा में महिलाओं की भूमिका रहा। कृष्णा कॉलेज के कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबन्धक मनोज कुमार, प्रबन्ध निदेशक पवन कुमार, प्राचार्य कृष्णा कालेज आफ लॉ डा. परवेज अहमद खान, विधि विभागाध्यक्ष प्रदीप राठौर ने संयुक्त रूप से किया।
प्राचार्य ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा है कि वर्तमान समय मे महिलाओं की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। आज महिलाएं पुरुषों से कन्धे से कन्धा मिलाकर चल रही हैं वही उन्होंने यूपीएससी-2022 की टपर श्रुति शर्मा, बिजनौर का उदाहरण देते हुए छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। विधि विभागाध्यक्ष प्रदीप राठौर ने शिक्षा का अधिकार, अनुच्छेद 21 (अ) के सम्बन्ध में विस्तार से बताया।

