Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट

  • पुलिस के आलाधिकारियों ने किया शहरभर में पैदल मार्च

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आज होने वाली जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट एक बार फिर अलर्ट मोड पर आ गया है। आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पैदल मार्च निकाला। वहीं एलआईयू को भी अलर्ट कर दिया गया है। बकरीद को देखते हुए भी पुलिस अलर्ट हो गई है। भारी संख्या में पुलिस को देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। आईजी और एसएसपी ने बेगमपुल पर पैदल मार्च निकाला।

इसके साथ ही सदर बाजार, कोतवाली, देहली गेट समेत कई क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला है। वहीं अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट कर दिया है जो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट गलत डालकर माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बकरीद को लेकर भी पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश अधिकारियों के द्वारा दिए गए है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बकरीद को लेकर शांति समिति की मीटिंग करने के दिशा-निर्देश दिए है। सभी थानेदार सीओ की मौजूदगी में सभी धर्म के सम्मानित सदस्यों के साथ मीटिंग करेंगे।

23 6

यह भी स्पष्ट निर्देश है कि जो भी स्टंटबाजी या माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में मीटिंग की मानीटरिंग एसपी सिटी और देहात में मीटिंग की देखरेख एसपी देहात करेंगे।

कप्तान ने लिसाड़ी गेट में की समीक्षा

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण बृहस्पतिवार रात को लिसाड़ीगेट थाने ओआर करने पहुंचे। उन्होंने ने अपरध को लेकर करीब तीन घंटे तक समीक्षा बैठक की। लांबित विववेचनाओं को देखकर नाराजगी जाहिर की। एसएसपी ने लांबित पड़े मामलों को तेजी से निस्तारण करने के आदेश दिए।

विवेचनाओं की संख्या बढ़ते देखकर चार और दरोगा की नियुक्ति की जाएगी। चौकी इंचार्ज से अपने अपने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर व अपराध के बारे में जानकारी ली। डयूटी में लापरवाही कतई बर्दाश्त हनीं होगी। थाने में आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करे। पुलिस की छवि सुधारने के लिये जनता का विश्वास अर्जित करे। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण तीन घंटे चली समीक्षा बैठक सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया व लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज मौजूद रहे। उन्होने अपराध रजिस्टर्ड चेक किए।

एसएसपी ने अपराध पर नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराधों में जेल से छूटे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। गौकशी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीओ को लाबित पड़े मामलों को तेजी से निपटाने के आदेश दिए। तीन घंटे तक एसएसपी थाने में मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...
spot_imgspot_img