Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

ऊर्जा निगम की टीम ने बिनौली में मारे छापे

  • 25 काटे कनेक्शन, 15 को चोरी करते पकड़ा

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: ऊर्जा निगम की टीम ने बिनौली गांव की टंकी वाली बस्ती में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 25 विद्युत बिल के बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटकर 15 को बिजली की चोरी करते हुये पकड़ा है।

अधिशासी अभियंता एसके निर्भय के निर्देशन में एसडीओ बड़ौत दिनेश कुमार मौर्य, जेई राजीव कुमार, अश्वनी जेई मीटर संजीव कुमार, विपिन कुमार आदि ऊर्जा निगम के अधिकारियों की टीम ने रविवार की सुबह बिनौली गांव की टंकी वाली बस्ती में पहुचंकर छापेमारी अभियान चलाया।

अधिशासी अभियंता एसके निर्भय ने बताया कि छापेमारी के दौरान 25 विद्युत बिल के बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए है जबकि करीब 15 लोंगो को बिजली चोरी करते हुये पकड़ा है। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध बिजली चोरी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जायेगी।

54 8

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि विद्युत बिल बकायेदार जल्द ही अपना बिल जमा करें अन्यथा कार्यवाही निश्चित है। इसके उपरांत टीम ने बिनौली थाने पर विद्युत मीटर लगाया और नंगे विद्युत तारो को उतारकर रबड़ के तार लगाये। इस दौरान ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की विद्युत मीटर संबंधी समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण भी किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img