Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

पहला प्रधानमंत्री ऐसा जिसने परिवार को नहीं पहुंचाया लाभ: प्रहलाद

  • प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रह्लाद मोदी का स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: नगर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में भाजपा के कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री के भाई एवं प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रह्लाद मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहला ऐसा प्रधानमंत्री है जिसने अपने परिवार को लाभ तक नहीं पहुंचाया है।

सबसे पहले घर में अपनी गरीबी का रोना रोने वाले लोगों का रोना बंद करना होगा, क्योंकि जब तक उनका रोना बंद नहीं होगा तब तक उनका विश्व गुरू बनने का सपना पूरा नहीं हो सकता है। प्रधानमंत्री मोदी का सपना यह 2024 के चुनाव में पूरा होगा और भारत फिर विश्व गुरू के नाम से जाना जायेगा।

कहा कि आज भी काफी अधिकारी ऐसे है जो कांग्रेस की विचारधारा को दिमाग में लेकर कार्य करते है और यदि जल्द वह नहीं सुधरे तो उनका मोदी शासन में यह भरम बाहर निकाल दिया जाएगा। वहीं नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर शहीदों के स्मारक में श्रद्धांजलि देने के लिए कुछ कार्यकर्ता जूते लेकर चढ़ गए तो नाराजगी जताते हुए उनको ऐसी हरकत दोबारा न करने की नसीहत देते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

नगर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में भाजपा के प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी प्रचार प्रसार अभियान का शुभारंभ करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई एवं अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रह्लाद मोदी का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इससे पूर्व वह नगर के राष्ट्रवंदना चौक पर शहीदों के स्मारक पर पहुंचे और वहां शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र गौरव का सम्मान तो शहीद का सम्मान और राष्ट्र हमेशा शहीदों पर निर्भर रहता है। विश्व में कोई ऐसा राष्ट्र नहीं है जिसमें शहीदों का सम्मान नहीं होता है। नरेन्द्र मोदी एक ऐसा नेता है जिसने कभी भी अपने परिवार को लाभ नहीं पहुंचाया है। वह गुजरता के कई बार मुख्यमंत्री रहे और देश के दो बार से प्रधानमंत्री है, लेकिन अन्य नेताओं की तरह ना ही अपने परिवार किसी को विधानसभा भेजा है न ही लोकसभा, क्योंकि उनके लिए पहले देश है और बाद में परिवार।

कहा कि आज भी मैं खुद अहमदाबाद में राशन कोटे की दुकान चलाता हूं और किसी भ सरकारी योजना का लाभ तक नहीं लिया। यदि वह चाहते तो परिवार का अन्य पार्टी की तरह लाभ पहुंचाते। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को विश्व गुरू बनाने का सपना देखकर आगे बढ़ रहे है और उनका यह सपना जल्द ही पूरा होने वाला है।

पहले पार्टी को घर की समस्या का निस्तारण करना होगा, क्योंकि घर में लाखों परिवार गरीबी का रोना राते है और विश्व गुरू बनने से पहले इनका रोना बंद करना होगा। ऐसा हो नहीं सकता कि घर वाले रोते रहे और हम विश्व गुरू बन जाए। इस दौरान लीलू प्रमुख, रामपाल पंवार, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

400 से पार भाजपा का लक्ष्य

भाजपा पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में चार सौ पार सीट का लक्ष्य लेकर चल रही है और यह लक्ष्य कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ पूरा होगा, क्योंकि जिस पार्टी में कार्यकर्ता मेहनत व लग्न से कार्य करता है उसका सपना पूरा होता है।

शहीदों के स्मारक पर जूते पहनकर चढ़ने पर जताई नाराजगी

प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रह्लाद मोदी ने उस समय नाराजगी जताई जब कुछ कार्यकर्ता शहीदों को पुष्प अर्पित करने के लिए स्मारक पर जूते लेकर चढ़ गए। उन्होंने कहा कि शहीदों के स्मारक पर जूते लेकर चढ़ना उनका अपमान है। नसीहत देते हुए कहा वह आगे से ऐसा न करें, क्योंकि यह अच्छा नहीं होगा। वहीं कांग्रेस के समय के अधिकारियों को पार्टी की योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने की नसीहत दी और कहा कि वह योजना नहीं पहुंचा सकते है तो अपने मन से यह भरम दूर कर ले कि उनका कुछ नहीं हो सकता, क्योंकि इस समय मोदी व योगी की सरकार है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img