Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

दबंगों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर युवक को उतार दिया मौत के घाट

  • एक की हालत गंभीर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, गांव में तनाव

जनवाणी संवाददाता |

गागलहेड़ी: थाना क्षेत्र के गांव माल्ली में दलित युवकों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की घटना प्रकाश में आई है। इसमें एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा लिख लिया है। बतयाा गया है कि माल्ली में मुलायम और विशाल उर्फ मोनू पर कुछ दबंगों ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। घटना में 28 साल के मुलायम की मौत हो गई, जबकि 28 साल का विशाल गंभीर रूप से घायल है।

घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मृतक के अंतिम संस्कार के दौरान भारी पुलिस व पीएसी गांव में तैनात रही। परिजनों की तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा लिख लिया गया है। परिजनों का कहना है कि दंबगों ने जानबूझ कर इस घटना को अंजाम दिया है। मृतक मुलायम के चाचा सतवीर ने थाने में तहरीर दी है।

इसमें लिखा है 10 जुलाई की शाम को मुलायम और विशाल हमसे मिलने बाइक से देहरादून के जाखन से कुरल्की खुर्द आ रहे थे। तभी माल्ली और कुरल्की के बीच में तीन से चार दबंग युवक ट्रैक्टर से सड़क के बीच में स्टंट दिखा रहे थे। मुलायम और विशाल ने उन्हें रास्ता देने के लिए कहा। आरोप है कि दबंग युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जाति सूचक शब्द भी कहे। उन्होंने ट्रैक्टर घुमाकर मुलायम और विशाल की बाइक में साइड मारी। दोनों सड़क पर गिर गए। आरोप है कि दबंगों ने पहले दोनों पर ट्रैक्टर चढ़ाया। फिर देखा मरे नहीं हैं, तो ट्रैक्टर बैक करके लाए और फिर चढ़ा दिया।

दोनों युवकों को अधमरा छोड़कर दबंग मौके से फरार हो गए। ग्रामीण दोनों युवकों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने मुलायम को मृत घोषित कर दिया। उसकी रीढ़ और दाएं पैर की हड्डियां टूट गई थीं, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार हुआ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img