Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

सीईओ और कैंट बोर्ड सदस्य आमने-सामने

  • कूड़ा कलेक्शन में भ्रष्टाचार का मामला
  • आखिर कौन बोल रहा है सच? डा. सतीश बोले-मैं शिकायत पर अडिग हूं…

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कैंट बोर्ड डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के मामले में हुए भ्रष्टाचार का मामला कई अधिकारियों के गले पड़ता नजर आ रहा है। कूड़ा कलेक्शन में करोड़ों का घोटाला हुआ, जिसकी जांच करने निदेशक डीएन यादव लखनऊ से मेरठ भी पहुंचे थे।

तीन दिन मेरठ में रहे और जांच पड़ताल करके लौट गए, लेकिन जांच करने के बाद डीएन यादव तो लौट गए, लेकिन इसके बाद कैंट बोर्ड में नूरा कुश्ती शुरू हो गई हैं। कूड़ा कलेक्शन घोटाले की शिकायत करने वाले डा. सतीश शर्मा भी अब बैकफुट पर आ गए हैं। पहले शिकायत की, अब शिकायत वापस ले रहे हैंं। उन्होंने अपनी शिकायत वापिस क्यों ली? इसको लेकर चर्चा आम हो गई है।

10 9

दरअसल, सीईओ ज्योति कुमार ने कहा है कि डा. सतीश शर्मा ने कूड़ा कलेक्शन घोटाले में की गई शिकायत को वापस ले लिया है। उन्होंने बताया कि सतीश शर्मा ने कहा है कि कैंट बोर्ड में वह पहली बार सदस्य बने हैं। कैंट के नियमों को भी नहीं जानते। इसमें कुछ लोगों ने भ्रमित करते हुए शिकायत कराई, जो वापस ले ली गई। उधर, डा. सतीश शर्मा ने इस बारे में पूछने पर बताया कि उन्होंने कोई शिकायत वापस नहीं ली है।

कूड़ा कलेक्शन के मामले में घोटाला हुआ है, जिसकी शिकायत की गई थी। वर्तमान में भी वह की गई अपनी शिकायत पर अडिग है। क्योंकि कूड़ा कलेक्शन में घोटाला हुआ है, जिसमें कैंट बोर्ड के कई लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि अभिषेक गंगवार, वीके त्यागी, पीयूष गौतम, अवधेश यादव ये चार ऐसे नाम हैं, जो कैंट बोर्ड में व्यापक अनियमितता कर रहे हैं।

इन चारों के निलंबन की मांग बुधवार को होने वाली कैंट बोर्ड की बैठक में की जाएगी। क्योंकि कैंट बोर्ड में भ्रष्टाचार चरम पर है। सीईओ व बोर्ड सदस्य डा. सतीश शर्मा के बयान अलग-अलग है। अब देखना यह है कि आखिर सच कौन बोल रहा हैं? अब कैंट बोर्ड में सच और झूठ का खेल शुरू हो गया हैं। इनमें से एक तो झूठ बोल रहा हैं। सच तो एक दिन सामने आएगा ही, लेकिन फिलहाल तो कैंट बोर्ड को करोड़ों का नुकसान कूड़ा कलेक्शन घोटाला करके पहुंचा दिया गया।

11 9

आखिर इसकी भरपाई ठेकेदार से वसूली के बाद ही संभव हो सकती हैं। फिर जब यह तथ्य सामने आ गया है कि कूड़ा कलेक्शन में घोटाला हुआ है तो फिर ठेकेदार की कंपनी को ब्लैक लिस्ट क्यों नहीं किया जा रहा हैं? अब किस बात का इंतजार कैंट बोर्ड के अधिकारी कर रहे हैं।

कैंट की सड़कों के लिए मांगे 100 करोड़

कैंट बोर्ड के मनोनित सदस्य डा. सतीश शर्मा ने कहा कि कैंट की सड़कों के लिए केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से 100 करोड़ की मांग की हैं। क्योंकि कैंट की सड़कें खराब हैं। स्मार्ट कैंट बनाने के लिए इतनी धनराशि आवश्यक हैं। जगह-जगह से सड़कें उखड़ी हुई हैं। दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसी को लेकर नितिन गडकरी को चिठ्ठी लिखी गई हैं, जिसमें 100 करोड़ की मांग कैंट बोर्ड को देने के लिए कहा गया है।

इसके लिए कैंट बोर्ड से प्रस्ताव भी तैयार किया जाएगा। सफाई भी बेहतर नहीं हो रही हैं। ठेकेदार पर भी डा. सतीश शर्मा ने उंगली उठाते हुए उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की हैं। ताकि कैंट की सफाई व्यवस्था बेहतर हो सके। आउट सोर्सिंग पर रखे गए सफाई कर्मियों को वेतन तक नहीं दिया जा रहा हैं, यह मुद्दा भी कैंट बोर्ड की बैठक में उठेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...

PM Modi: विदेश यात्रा के बाद पीएम मोदी की सक्रियता, मंत्रिपरिषद की बैठक का करेंगे संचालन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को...

Weather Update: उत्तर भारत में लू का कहर, शहरों में 45° सेल्सियस के पार तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को दिल्ली और उत्तर...
spot_imgspot_img