Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रांतीय आवाहन पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जेपी सिंह की अध्यक्षता एवं जिला मंत्री सियाराम के संचालन में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय धरना में प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, जिला अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष मोहित शर्मा, विधु शेखर चौहान, सुधांशु वत्स, चंद्रहास सिंह सभी शिक्षक साथियों ने एक साथ जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को 17 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।

मांग पत्र में पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को समाज सेवा के लिए समान वेतन, सेवा शर्तें राजकीय की भांति, सहायता प्राप्त विद्यालय के शिक्षक कर्मचारियों को कैशलेस, चिकित्सा एनपीएस कटौती की रखरखाव की व्यवस्था का व्यवहारिक रूप बोर्ड परीक्षा का लंबित एरियर का भुगतान, कंप्यूटर तथा व्यवसायिक शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा, शिक्षकों के एकल स्थानांतरण का सरलीकरण 2014 के बाद सामूहिक बीमा की बहाली मांग की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img