Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

6,25,322 बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल गोली

  • 28 जुलाई को स्कूल और आंगनवाडी केंद्रों पर आयोजन

जनवाणी संवाददाता | 

शामली: कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में शुक्रवार की देर रात जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनपद स्तरीय अंर्तविभागीय समन्वय बैठक एवं प्रशिक्षण राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस माह जुलाई के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत होने वाले एनडीडी कार्यक्रमों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

बैठक के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजकुमार सागर ने बताया कि जनपद में 01 से 19 वर्ष तक के लक्षित 6,25,322 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली समस्त स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से आगामी 28 जुलाई को एवं छुटे हुए बच्चों को 01 से 03 अगस्त तक खिलाई जाएगी। नोडल अधिकारी एसीएमओ डा सुशील कुमार ने कहा कि निर्देशों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

बैठक में समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ और मुख्य सेविका एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधीक्षक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img